MI vs RR: 'खराब प्रदर्शन के कारण रोहित की रातों की नींद मुश्किल हो गई,' टिम डेविड का बड़ा खुलासा

MI vs RR: टिम डेविड ने अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई को जीत दिला दी थी। अब उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

MI vs RR

MI vs RR: आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम खराब दौर से गुजर रही थी। दो मैच लगातार हारने के बाद इस टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई लेकिन फिर एक बार फिर पराजय का सामना करना पड़ा। इस बीच रविवार को मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को हराते हुए सीजन में चौथी जीत दर्ज की।

मुंबई की जीत में दो खिलाड़ियों को मुख्य रूप से क्रेडिट मिलना चाहिए। इनमें पहला नाम सूर्यकुमार यादव है और दूसरा नाम टिम डेविड का आता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। टिम डेविड ने अंतिम ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में छक्के जड़कर मुंबई को जिता दिया।

मैच के बाद डेविड ने कहा कि हमारे खराब प्रदर्शन के कारण रोहित शर्मा की रातें बिना नींद के जा रही थी। उन्होंने यह बड़ा खुलासा किया है। डेविड ने कहा कि जन्मदिन की शुभकामनाएँ कप्तान। हम अच्छा नहीं खेल रहे थे इसलिए उनकी रातों की नींदें उड़ी हुई थीं। अंततः आज हमने उनको जश्न मनाने का मौका दे दिया।

तिलक वर्मा ने डेविड से पूछा कि टीम को जीत दिलाकर कैसा लग रहा है। इस पर डेविड ने कहा कि जीत दिलाकर अच्छा लग रहा है। मैं जब बैठा हुआ था, उस समय सूर्यकुमार और आप शॉट जड़ रहे थे। मैं भी अपने प्रदर्शन से टीम में प्रभाव डालना चाहता हूं। निश्चित रूप से क्रीज के दूसरे छोर पर आपके होने से एक आत्मविश्वास था। मैं टीम के लिए अपने प्रदर्शन से प्रभाव डालकर उत्साहित हूं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 213 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर 214 रन बनाये। तीन गेंद शेष रहते मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़ते हुए अंतिम ओवर में जरूरी 17 रन बना डाले।

जेसन होल्डर को अंतिम ओवर में डेविड ने छक्के जड़े। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाये। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 55 और ग्रीन ने 44 रन बनाये। तिलक वर्मा ने भी 29 रनों की शानदार पारी खेली। मुंबई की इस सीजन यह चौथी जीत रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+