MI vs RR: 'अरे रोहित भाई फोन तो देते जाओ...', सेल्फी लेने के बाद फैन को मोबाइल देना भूल गए हिटमैन
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

MI vs RR, 42nd Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यादगार जीत हासिल की। टिम डेविड ने जेसन होल्डर के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। मुंबई ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास रचने का काम किया।
मुंबई के लिए जीत जरूरी: राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को अब आने वाले अधिकतर मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान जैसी मजबूत टीम को हराकर मुंबई ने एक बार फिर अपनी लय पकड़ ली है। मुंबई की कोशिश जीत के सिलसिले को ऐसे ही बरकरार रखने की होगी।
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर खूब आए फैंस: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के फैंस हमेशा अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचते रहे हैं। रोहित के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस ने इस दिन रोहित-रोहित के जमकर नारे लगाए। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान की फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
फैंस के साथ की मस्ती: रोहित शर्मा ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक फैन के साथ मस्ती कर दी। दरअसल, एक फैन ने रोहित शर्मा से सेल्फी लेने की गुजारिश की। मैच खत्म हुआ तो रोहित शर्मा को अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया। इस दौरान रोहित शर्मा फैन के साथ मस्ती करते नजर आए।
फोना देना गए भूल: फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद वो उनको उनका मोबाइल देना ही भूल गए। जिसके बाद फैन ने आवाज देते हुए रोहित शर्मा से कहा कि रोहित भाई फोन तो देते जाओ। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का यह मस्ती भरा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications