MI vs RR: रोहित को मिला जन्मदिन का तोहफा, टिम ने लगातार 3 छक्के जड़कर मुंबई को दिलाई जीत

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Toss Updates: तिलक वर्मा और टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है।

ipl

MI vs RR, 42nd Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से जीत हासिल कर ली। टिम डेविड ने महज 14 गेंदों में 45 रन जड़कर मुंबई को एक बेहतरीन जीत दिला दी। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई की टीम ने एक यादगार जीत हासिल की।

आखिरी ओवर में हुआ कमाल: अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर टिम डेविड थे, जबकि राजस्थान के लिए अंतिम ओवर जेसन होल्डर लेकर आए। टिम डेविड ने होल्डर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई को जीत दिला दी।

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक: आईपीएल के शुरुआती मैचों में बल्ले से संघर्ष करने वाले सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ कमाल की पारी खेली। मैदान पर आते ही सूर्यकुमार ने छक्का जड़ा। पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। महज 24 गेंदों में सूर्य़कुमार ने अर्धशतक लगाया। 55 के स्कोर पर सूर्य़कुमार यादव को बोल्ट ने संदीप शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

कप्तान रोहित रहे फ्लॉप: 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को पहला झटका जल्द ही लग गया। रोहित शर्मा अपने जन्मदिन पर ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर संदीप शर्मा ने मुंबई को बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा अपने जन्मदिन को यादगार नहीं बना सके।

मुंबई के सामने 213 रन का लक्ष्य: मुंबई इंडियंसस के सामने राजस्थान की टीम ने 213 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के लिए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में सफलता हासिल की। यशस्वी जायसवाल ने टीम के लिए सबसे अधिक 124 रन बनाए।

यशस्वी ने लगाया शतक: पहले ही ओवर से यशस्वी जायसवाल मुंबई के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। आईपीएल में जायसवाल का यह पहला शतक रहा। उन्होंने 53 गेंदों में 100 रन बनाए, जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 6 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान की ओर से कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला और अरशद खान।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+