MI vs RCB: मुंबई और आरसीबी की होगी महामुकाबले में टक्कर, जानें वानखड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

MI vs RCB Pitch and Weather: मुंबई में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम भी इसमें साथ देगा तथा पिच अच्छी है।

Wankhede stadium

MI vs RCB Pitch and Weather: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल का महामुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुंबई अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी जो आरसीबी से बेंगलुरु में मिली थी। पिछली बार घर में खेलते हुए मुंबई ने राजस्थान को बड़े स्कोर के बाद हरा दिया था।

आरसीबी के लिए यह मैच कहीं से भी आसान नहीं कहा जा सकता है। हालांकि आरसीबी के ओपनर फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए अब तक धाकड़ काम किया है। अन्य बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्लेऑफ़ की दौड़ भी काफी ज्यादा रोमांचक है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म एक चिंता का विषय है। रोहित के रन आने अहम होंगे। अन्य बल्लेबाज फॉर्म में हैं लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाज पिटाई खा रहे हैं। इस क्षेत्र में मुंबई को ध्यान देने की आवश्यकत होगी।

आरसीबी की टीम के पास गेंदबाजी अच्छी है और बैटिंग लाइनअप में भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा है। टॉप तीन के बाद वाले बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदार समझते हुए इस गेम में खेलना होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

MI vs RCB पिच रिपोर्ट (MI vs RCB Pitch Report)

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए आदर्श मानी जाती है। बल्लेबाज यहां की गति और उछाल का फायदा उठाते हुए आसानी से शॉट खेल सकते हैं। तेज आउटफील्ड होने की वजह से गेंदबाजों का काम मुश्किल रहेगा। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री लाइन भी छोटी है। बल्लेबाजों की यहां बल्ले-बल्ले है।

MI vs RCB मौसम अपडेट (MI vs RCB Weather Update)

मुंबई का मौसम 9 मई को अच्छा रहेगा। तापमान भी ज्यादा नहीं रहेगा। यह 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी 64 से लेकर 75 प्रतिशत तक रहने के आसार हैं। शाम के समय मौसम साफ़ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं होगी। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+