MI vs RCB: विराट और सचिन तेंदुलकर की मुलाक़ात, कोहली ने क्या कहा जो तेंदुलकर जोर से हँसे?

सचिन तेंदुलकर से मुलाक़ात के समय विराट कोहली काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनका बल्ला भी जमकर बोल रहा है।

Virat and Sachin

IPL 2023, Sachin Tendulkar and Virat kohli: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से होना है। दोनों ही बड़ी टीमें हैं और फैन्स को भी मुकाबले का इंतजार बेसब्री से रहता है। पिछले मैच में आरसीबी ने मुंबई को हरा दिया था। इस बार मुंबई का प्रयास रहेगा कि पिछला हिसाब बराबर किया जाए। (Photo: RCB/Twitter)

इन सबके बीच कुछ अलग भी हुआ है। मैच की पूर्व संध्या पर पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान दिग्गज विराट कोहली की मुलाक़ात हुई। दोनों के फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए हैं। विराट कोहली को सचिन के कान में कुछ कहते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों हँसते हैं।

आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से इन फोटोज और वीडियो को पोस्ट किया गया है। फैन्स ने भी दोनों दिग्गजों को साथ देखकर कहा कि 'GOAT' मोमेंट हो गया। हर किसी ने इन दोनों के बातचीत का फोटो देखकर तारीफ की है।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच हमेशा तुलना होते देखी गई है लेकिन कोहली इससे मना करते रहे हैं। उनका यही कहना रहा है कि किसी की तुलना नहीं होनी चाहिए। सचिन तेंदुलकर भी विराट कोहली के खेल से प्रभावित रहते हैं।

हालांकि इन दोनों के बीच क्या बातें हुई, यह तो वही जानते हैं लेकिन इनके चाहने वालों ने इन पलों को ख़ास बताया। विराट कोहली इस सीजन काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। देखना होगा कि वह इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ियों में विराट कोहली भी आते हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आये हैं। इस मुकाबले में भी कोहली के रन आने की उम्मीद की जानी चाहिए। रोहित शर्मा के ऊपर भी इस मुकाबले में नज़रें रहने वाली हैं। मुंबई इंडियंस पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हारी थी, इस मैच में लय प्राप्त करने का प्रयास रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+