Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - मुंबई vs आरसीबी
IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs RCB Kaun Jita: आरसीबी को हराने के साथ ही मुंबई की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर अपनी जगह बना ली है।

IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs RCB Kaun Jita: आईपीएल में मंगलवार को वानखेड़ें स्टेडियम में मुंबई और आरसीबी के बीच मैच खेला गया। इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज कर ली है। वहीं आरसीबी के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।
मुंबई ने आसानी से जीता मैच: बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने बड़े ही आराम से जीत हासिल कर ली। मुंबई ने 16.3 ओवर में ही 200 रन बनाकर आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सूर्यकुमार ने बनाए 83 रन: मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव 35 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। विजयकुमार ने सूर्यकुमार को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराया। लेकिन आउट होने से पहले तक सूर्य़कुमार ने मुंबई को जीत के दहलीज पर पहुंचाने का काम कर दिया था।
140 रनों की साझेदारी: सूर्यकुमार यादव और नेहल वधेरा के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। इन दोनों की शानदार पारी के चलते मुंबई ने 17 ओवर से पहले ही मैच जीत लिया। नेहल वधेरा ने भी टीम के लिए अर्धशतक जड़ने का काम किया।
199 रन पड़ गए कम: इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 199 रन बनाए थे। एक बार फिर टीम के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैक्सवेल ने भी 68 रन बनाए। आरसीबी ने आकिरी पांच ओवर में काफी कम रन बनाए, जिसके कारण टीम 199 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications