MI vs PBKS: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जानें प्लेइंग 11

Mumbai Indians vs Punjab Kings Toss Updates: मुंबई और पंजाब दोनों की कोशिश इस मुकाबले में जीत हासिल करने की होगी। प्वाइंट्स टेबल अब सभी टीमों के लिए काफी अहम हो गया है।

Mumbai Indians vs Punjab Kings

MI vs PBKS , 29th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि वह इस मैदान पर चेस करना पसंद करेंगे। मुंबई के लिए सबसे राहत की बात यह है कि जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में वापसी कर ली है। शिखर धवन अब भी बाहर हैं।

बराबरी की रही है टक्कर: इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में काफी रोमांचक मुकाबले देखे जा चुके हैं। ऐसे में आज भी फैंस को एक शानदार मुकाबले की उम्मीद होगी। पंजाब-मुंबई का मैच आमतौर पर आखिरी ओवर तक जाता है। दोनों टीमों में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं जो इस मैच को मजेदार बनाने का काम करेंगे।

जानिए रिकॉर्ड: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की तो 14 मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। मुंबई इस मुकाबले को अपने घर वानखेड़े में खेल रही है, लिहाजा पंजाब पर बेहतर करने का दबाव होगा।

मुंबई इंडियंस ने जीते हैं तीन मैच: शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई ने अगले तीन मुकाबलों में जबरदस्त वापसी की है। मुंबई की कोशिश जीत के लय को इस मैच में भी बरकरार रखने की होगी। वानखेड़े में मुंबई का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी टीम के लिए रन निकल रहे हैं।

पंजाब के ओपनरों से रनों की उम्मीद: पिछले कुछ मुकाबलों में पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी मुश्किल उसकी सलामी बल्लेबाजी रही है। सलामी बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं। जिससे पंजाब की टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेंदबाजों ने हालांकि टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है।

ऐसे देखें लाइव: आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, लिहाजा टीवी पर इस मैच को अलग-अलग भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर देखे जा सकते हैं। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (सी), इशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (सी), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+