MI vs PBKS: IPL देखने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई PHOTOS

IPL 2023, PBKS vs MI Match: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बुधवार को मोहाली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच देखते हुए स्पॉट किया गया।

Raghav Chadha Parineeti Chopra

IPL 2023, PBKS vs MI: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पंजाब के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, मुंबई इंडियंस को 215 रन का लक्ष्य मिला है। इस बीच मोहाली में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मैच देखते हुए देखा गया। पिछले कुछ महीनों से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि चड्ढा और चोपड़ा जल्द सगाई कर रहे हैं।

शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
दरअसल,परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन जब भी दोनों से शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं, तो दोनों ही हंसकर इन सवालों से बचते नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों को मोहाली में आईपीएल मैच का आनंद लेते हुए देखा गया है। पिछले महीने, चड्ढा ने अपने संबंधों के बारे में अटकलों के बीच चोपड़ा पर पूछे गए सवालों को हंसकर टाल दिया और कहा कि 'आपको बताएंगे।

पंजाब ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य
वहीं दूसरी ओर पंजाब और मुंबई के बीच आईपीएल के 46वें मैच की पहली इनिंग काफी रोमांचक रही। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब ने कगिसो रबाडा को आराम दिया और मैथ्यू शॉर्ट को टीम में शामिल किया। वहीं मुंबई ने चोटिल रिेले मेरेडिथ की जगह आकाश मडवाल को टीम में शामिल किया है।

टॉस जीतकर रोहित ने धवन से पूछा क्या करना चाहिए
दरअसल, आज के मैच में पहली बार ऐसा वाकया देखने को मिला, जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर धवन से पूछा कि क्या करना चाहिए। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस में बताया कि, 'मैंने शिखर धवन से पूछा कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि पहले गेंदबाजी करो, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छी पिच है, हमने लक्ष्य का अच्छी तरह से पीछा किया है, इसलिए हम अपनी ताकत पर टिके रहेंगे।'

उन्होंने कहा कि, आप हमेशा ऐसी पिचों पर अपने सामने एक स्कोर रखना चाहते हैं। संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, हमने पर्याप्त आईपीएल खेल खेले हैं, चीजें जल्दी बदल सकती हैं। इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि हम क्या कर रहे हैं। यह खेल में नए सिरे से आने और अपनी योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश करने के बारे में है। हमने मेरिडिथ के चोटिल होने पर आकाश मडवाल को शामिल किया हैं।'

पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन ने टॉस में कहा कि, पहले बल्लेबाजी करना और एक बड़ा टोटल पोस्ट करना अच्छा है, इसके लिए तत्पर हैं। हम अपनी ऊर्जा को बचाकर तनावमुक्त रखते हैं। मानसिक रूप से आपको तनावमुक्त रहने की जरूरत है, एक लीडर के रूप में मुझे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

Recommended Video

    IPL 2023: Raghav Chadha और Pariniti Chopra मैच देखने पहुंचे Mohali, देखें तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+