MI vs PBKS Today Match: वानखेड़े में आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, किसे मिलेंगे सर्वाधिक विकेट
MI vs PBKS Fantasy Tips: वानखेड़े में है मुकाबला, किस गेंदबाज को मिल सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट, किसके बल्ले से बरसेंगे सबसे ज्यादा रन

IPL 2023 MI vs PBKS Today Match: आईपीएल 2023 में आज मैच नंबर 31 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए देखते हैं इस मुकाबले में कौन से गेंदबाज और बल्लेबाज सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
1. तिलक वर्मा- अगर बल्लेबाजों की बात करें तो तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वे आज के मुकाबले में भी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।
2. सूर्यकुमार यादव का बल्ला वैसे तो इस सीजन में ज्यादा नहीं चला है लेकिन वह वानखेड़े स्टेडियम में 137.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 550 रन बना चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इसी मैदान पर पिछले मैच में 25 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली थी।
3. इसमें आप लियाम लिविंगस्टोन को भी रख सकते हैं जिन्होंने पिछले मुकाबले में ही सीजन का पहला मैच खेला था। वह पंजाब किंग्स के लिए मैच को पलटने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनका बल्ला चला तो पीबीकेएस को धुआंधार शुरुआत मिल सकती है।
4. मैथ्यू शॉर्ट- ये पीबीकेएस के एक अच्छे ओवरसीज खिलाड़ी बनने की ओर हैं। वे पिच पर पेस और बाउंस दोनों को पसंद करते हैं।
कौन हो सकते हैं आज के टॉप गेंदबाज-
1. आज के मैच के टॉप गेंदबाजों की पक्की बात करें तो पीयूष चावला बहुत अच्छी लय में है और उन्होंने अपने पिछले 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। वे पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बड़े स्पिनर हो सकते हैं।
2. अर्शदीप सिंह यहां विकेट मिलना चाहेंगे जिनका वानखेड़े की पिच पर अभी तक 7.21 के इकोनामी रेट के 8 विकेट लेने का बढ़िया रिकॉर्ड रहा है।
3. तेज गेंदबाज रिले मेरिथिथ भी अपनी गति से वानखेड़े में विपक्षी टीम को हिला सकते हैं। उन्होंने अपने तीन मैचों में अभी तक 5 विकेट चटकाए। लंबे कद का ये तेज गेंदबाज डेथ ओवर में भी दो ओवर डालकर दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications