MI vs LSG Pitch and Weather: एलिमिनेटर मैच मेंं कैसा रहेगा चेपॉक की पिच और चेन्नई में मौसम का मिजाज

MI vs LSG Pitch and Weather in Hindi: आज एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा एंड कंपनी का मैच लखनऊ सुपरजायंट्स से है। कैसा रहेगा और चेन्नई में पिच और मौसम का मिजाज

MI vs Lsg Match Pitch and Weather details

MI vs LSG Match Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में प्लेऑफ का लगातार दूसरा मैच होने जा रहा है। यह मुकाबला एलिमिनेटर है यानी हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा और जीतने वाली टीम के पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेल कर फाइनल में पहुंचने का एक मौका होगा।

पिच- आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर्जायंट्स की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ उतरने जा रही है। पिच की बात करें तो चेपॉक की पिच धीमे गेंदबाजों को मदद करने के लिए जानी जाती है। यह पिच आईपीएल में थोड़ी अलग है क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अधिक फायदा मिलता रहा है।

यहां तक कि इस सीजन में भी यहां 7 मैच हुए हैं जहां तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है। इस जगह आईपीएल में पहली पारी का औसत इसको 163 रहता है। माना जा रहा है कि एलिमिनेटर मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक लो स्कोरिंग मुकाबले में हरा दिया था।

आईपीएल के दूसरे हाफ के आते-आते यहां पर लो स्कोर होने लगे हैं और यह संभावना भी जताई जा रही है कि 150 रन भी डिफेंड किए जा सकते हैं। ऐसे में बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद नहीं है।

मौसम की बात करें तो चेन्नई गर्म और उमस भरा रहेगा जहां दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैच के समय यह घटकर 32 से 30 डिग्री के बीच घूमता रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय केवल 3% और रात के समय 4% ही बारिश की संभावना जताई गई है।

खिलाड़ी उमस से जरूर परेशान रहेंगे जो दिन के समय 65% और रात के समय 75% तक रहेगी। बारिश के कोई चांस नहीं है और पूरा मैच देखने के लिए मिलेगा जो आज के मुकाबले में नतीजे निकालने के लिए बिल्कुल ठीक है।

एलएसजी बनाम एमआई मैच डिटेल- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी। यह मैच आज यानी 23 मई 2023 को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 पर शुरू होगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।

रोहित शर्मा एंड कंपनी का पलड़ा थोड़ा भारी इसलिए नजर आता है क्योंकि उनके पास लखनऊ की तुलना में कहीं अधिक अनुभव है। एक उतार-चढ़ाव भरा सीजन देखने के बावजूद मुंबई की टीम ने पिछले 2 सीजन में लीग स्टेज से बाहर होने की निराशा से उबरते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया है।

हालांकि उनकी डगर अभी भी काफी मुश्किल है लेकिन उनके पास 5 बार आईपीएल जीतने का अनुभव भी है जो इस स्टेज में काम आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+