MI vs KKR: 15 साल बाद केकेआर के लिए दूसरा शतक, वेंकटेश अय्यर ने मचाई तबाही

MI vs KKR Match Score in Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स की खराब शुरुआत रही लेकिन वेंकटेश अय्यर ने एक छोर पर खड़े होकर मामला संभाल लिया।

Venkatesh Iyer ipl 2023

MI vs KKR Score in Hindi: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ककेआर के लिए खेलते हुए वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 15 साल बाद केकेआर के लिए किसी बल्लेबाज ने शतक जड़ा है। केकेआर ने 6 विकेट पर 185 रन बनाये।

साल 2008 में केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकलम ने शतकीय पारी खेली थी। इतने सालों बाद अब वेंकटेश अय्यर शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 51 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर अकेले क्रीज पर खड़े रहे और रन बनाते चले गए।

केकेआर की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज जगदीसन बिना खाता खोले आउट हुए। गुरबाज 8 रन बनाकर चलते बने। नितीश राणा 5 और शार्दुल ठाकुर 13 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और अपनी पारी को आगे बढ़ाते चले गए।

अय्यर ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए केकेआर के लिए इतिहास रच दिया। वह शतक जड़ने के बाद 104 के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके जमाए। हालांकि तब तक अय्यर अपना काम कर चुके थे। रिंकू सिंह ने भी 18 रनों की पारी खेली, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये।

इससे पहले टॉस करने के लिए सूर्यकुमार यादव आए। रोहित शर्मा पेट में परेशानी के चलते प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया। उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाये।

अर्जुन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डुआन यानसेन ने भी अपना डेब्यू किया। इस तरह दो खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अपना डेब्यू किया। गेंदबाजी के दौरान ऋतिक शोकीन को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। ग्रीन, यानसेन और चावला को एक-एक विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+