MI vs KKR: बीच मैदान पर पहले दी गाली, फिर दिखाया बल्ला, नीतीश राणा की हरकत देख फैंस हैरान

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, Nitish Rana: मुंबई और केकेआर के बीच हाई वोल्टेज एंकाउंटर्स में खिलाड़ियों के बीच कई बार मैदान पर टकराव देखने को मिलता रहा है।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders

MI vs KKR, 22nd Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई। केकेआऱ की शुरुआत एक बार फिर खराब रही।

कप्तान राणा रहे फ्लॉप: इस मैच में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गए। राणा ने पिछले मैच में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे, लेकिन इस मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा। ऋतिक शौकीन ने उन्हें रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।

वानखेड़े में लड़ाई: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों में टकराव देखने को मिलता रहता है। केकेआर के कप्तान नितीश राणा मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन के बीच भी मैदान पर भिड़ंत देखने को मिली। इस दौरान नीतीश राणा ऋतिक शौकीन पर भड़के हुए दिखाई दे रहे थे।

वीडियो वायरल: नितीश राणा पवेलियन की तरफ वापस जा रहे थे, तभी ऋतिक शौकीन ने आकर कुछ कह दिया। जिस पर नीतीश राणा गुस्से से आग बबूला हो गए। वह इस दौरान शौकीन को गाली देकर बल्ला दिखाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक ही टीम से खेलते है दोनों: नितीश राणा और ऋतिक शौकीन घरेलू टूर्नामेंट में एक ही टीम दिल्ली की तरफ से खेलते हैं। ऐसे में दोनों के बीच इस तरह का व्यवहार देखकर फैंस भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार नीतीश राणा की आलोचना कर रहे हैं।

जगीदशन का नहीं चला बल्ला: विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। विजय हजारे ट्रॉफी के 8 इनिंग में जगदीशन ने 830 रन बनाकर इतिहास रचने का काम किया था। लेकिन आईपीएल में अब तक वह अपना जादू बिखेरने में नाकाम ही रहे हैं।

रहमनुल्लाह गुरबाज भी फ्लॉप: रहमनुल्लाह गुरबाज और एन जगदीशन ने केकेआर के लिए पारी की शुरुआत की। जगदीशन पांच गेंदों बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रहमनुल्लाह गुरबाज 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने उन्हें डुएन यानसेन के हाथों कैच आउट कराया।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+