MI vs KKR: ईशान किशन-सूर्या ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की दूसरी जीत
MI vs KKR Match: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली, केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर का शतक बेकार गया।

MI vs KKR Score Hindi: मुंबई इंडियंस ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पूरी तरह से डोमिनेट किया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने शतक जमाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की खराब शुरुआत रही। केकेआर के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज और जगदीसन क्रमशः 8 और 0 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मामला यहां भी समाप्त नहीं हुआ। कप्तान नितीश राणा महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।
तीन विकेट गिरने के बाद वेंकटेश अय्यर ने मोर्चा संभाल लिया। वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी जमाई। इसके बाद भी वह टिके और शतक जमा दिया। केकेआर के लिए 15 साल बाद किसी बल्लेबाज का शतक आया है। पहले सीजन में ब्रेंडन मैकलम ने शतक जड़ा था।
निचले क्रम से केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली। इस तरह केकेआर ने 6 विकेट पर 185 रनों का एक बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऋतिक शोकीन थे। उनके खाते में 2 विकेट आये।
जवाब में खेलते हुए मुंबई के लिए रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए। ईशान किशन के साथ मिलकर रोहित ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। उन्होंने 25 गेंदों में 58 रन जड़े।
इशान किशन के आउट होने पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने धमाका किया। दोनों ने मिलकर तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। अंत में सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने भी हाथ खोले और आकर्षक शॉट जड़े।
सूर्या ने 25 गेंदों में 43 रन जड़े। तिलक वर्मा ने 30 और डेविड ने 24 रन बनाये। इस तरह मुंबई ने 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य 5 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। केकेआर के लिए सुयश शर्मा ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications