MI vs GT: 10 छक्कों की पारी पर राशिद खान की बड़ी प्रतिक्रिया, जानें वह क्या बोले

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में राशिद खान ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के आये।

Rashid Khan

MI vs GT, Rashid Khan: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस की टीम को मुकाबले में हरा दिया लेकिन राशिद खान ने दिल जीतने वाली बैटिंग की। राशिद खान ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए नाबाद 79 रनों की पारी खेल डाली। इस तरह उन्होंने व्यक्तिगत रूप से धमाकेदार खेल दिखाया। राशिद खान ने गेंदबाजी में धाकड़ की।

मुंबई के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के बाद इस क्रिकेटर की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया पर राशिद खान का कहना है कि वानखेड़े स्टेडियम में खेली गई यह पारी सबसे ज्यादा यादगार पारियों में से एक है। राशिद खान ने कहा कि आपने प्यार सपोर्ट किया, उसके लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि अपनी तूफानी पारी में राशिद खान ने बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में 10 छक्के जमा दिए। गुजरात को वह स्कोर के करीब लेकर गए लेकिन बड़ा टारगेट होने की वजह से मुंबई इंडियंस को मुकाबले में जीत मिली। मुंबई ने 27 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान देखने को मिला था। सूर्या ने 49 गेंदों का सामना करते हुए शतक जमा दिया। उन्होंने बीसवें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्के से अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। इस तरह सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा काम कर दिया। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। मुंबई ने 5 विकेट पर 218 का स्कोर बनाया।

गुजरात के लिए राशिद खान ने बैटिंग से पहले गेंदबाजी में भी बेहतरीन कार्य किया था। राशिद खान ने 4 विकेट अपने नाम किये थे। उन्होंने रोहित शर्मा और इशान किशन को एक ही ओवर में चलता कर दिया था। मुंबई के लिए विष्णु विनोद ने भी 30 रनों की शानदार पारी खेली।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस एक बार फिर से नम्बर तीन की कुर्सी पर आ गई है। मुंबई इंडियंस खुद को प्लेऑफ़ के लिए और मजबूती से आगे रख रही है। गुजरात की टीम अब भी नम्बर एक पर है। अब टॉप चार की लड़ाई काफी दिलचस्प हो चली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+