MI vs GT: मुंबई को रोकने के लिए हार्दिक पांड्या ने ली गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी शामिल
MI vs GT: घरेलू मैदान होने की वजह से मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मुकाबले में भारी कहा जा सकता है। गुजरात की टीम कहीं से भी कम नहीं है।

MI vs GT: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। हार्दिक पांड्या ने कहा कि ओस की भूमिका को देखते हुए हम पहले फील्डिंग करेंगे। गुजरात की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी का निर्णय लेते। हमें बैटिंग और गेंदबाजी दोनों अच्छी करनी है। पिछले कुछ मैच अच्छे गए हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले मैच में खेलने वाले खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किये गये हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए मुकाबला काफी अहम है। अगर गुजरात इसे जीतने में सफल रहती है, तो इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ को दिलचस्प बनाये रखने और खुद को संभावना में बरकरार रखने के लिए जीतना चाहेगी।
दोनों टीमों के पास सशक्त बल्लेबाजी है। बल्लेबाजों ने अच्छी फॉर्म दर्शाई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में काफी समझदारी दिखाई दी है। रोहित शर्मा कप्तानी तो अच्छी करते हैं लेकिन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन उनको रनों के लिए तरसते देखा गया है।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: इशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय।
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications