Fantasy Cricket, MI vs GT मैच बेस्ट फैंटेसी टीम, गेंद-बल्ले के खेल में कौन होंगे आज के 11 सुपरस्टार

IPL 2023 MI vs GT: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला के फैंटेसी क्रिकेट टिप्स यहां पर जान सकते हैं। कौन होंगे आज के टॉप बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर, ऑलराउंडर, कप्तान और उप कप्तान की पसंद।

IPL 2023 MI vs GT

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मैच नंबर 57 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है जहां मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें एक -दूसरे से मुकाबला करेंगी। यह टॉप की 4 टीमों में 2 के बीच का मुकाबला है। आइए देखते हैं आज के मैच की बेस्ट फेंटेसी 11 कैसी हो सकती है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, बेस्ट विकेटकीपर-

1. ईशान किशन- मुंबई इंडियंस का ये कीपर ओपनिंग में आकर विपक्षी पारी को तहस-नहस करने का काम करता है। आज की परिस्थितियां भी उनके मुफीद हैं।

2. रिद्धिमान साहा- ईशान किशन के जैसा ही इनका रोल है लेकिन उनकी फॉर्म और भी अच्छी चल रही है। अनुभवी विकेटकीपर ने वानखेडे स्टेडियम में 142.28 और 58.33 की औसत से बल्लेबाजी की है।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस फेंटेसी क्रिकेट- टॉप बल्लेबाज

3. सूर्यकुमार यादव- इन्होंने पिछली छह पारियों में 4 अर्धशतक लगाए हैं और एक बार जमने के बाद रोके नहीं रुकते हैं।

4. डेविड मिलर- आज की परिस्थितियां इनके लिए अच्छी हैं और जीटी के ये फिनिशर मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक के खिलाफ उतरने के लिए तैयार हैं।

5. शुभमन गिल- गिल के बल्ले से टॉप आर्डर पर लगातार रन बनते हैं और वह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

6. नेहल वडेरा- ये युवा खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में 40 62 और नाबाद 54 का स्कोर कर चुका है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस बेस्ट फेंटेसी क्रिकेट टिप्स- टॉप ऑलराउंडर

7. कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस का ये ऑलराउंडर वानखेडे स्टेडियम में 152 के स्ट्राइक रेट और 42 की औसत के साथ बल्लेबाजी करता है।

8. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस का यह कप्तान जब से नंबर तीन बार आया है तब से लगातार रन बना रहा है और वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजी करना भी उन्हें पसंद है।

9. राशिद खान- ये गेंदबाज के तौर पर ज्यादा खेलते हैं जिन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट लिए हैं और केवल एक मुकाबले में ही विकेट नहीं ले पाए हैं।

फेंटेसी क्रिकेट, एमआई बनाम जीटी बेस्ट बॉलर-

10. पीयूष चावला- इस अनुभवी ने सीजन में मुंबई की टीम के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

11. मोहम्मद शमी- शमी भी गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन के पावर प्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं जिन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं।

फेंटेसी क्रिकेट, एमआई बनाम जीटी कप्तान और उप-कप्तान की टॉप चॉइस

आज के मैच में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल C/VC की पसंद के तौर पर दो बड़े दावेदार नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+