Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2023: जानिए कौन हैं आईपीएल के बेस्ट-11 बल्लेबाज, जिन्होंने पूरे सीजन टीम के लिए बहाया पसीना

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने आपीएल 2023 के पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर उन्हें ऑरेंज कैप विजेता भी घोषित किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल के टॉप-11 बल्लेबाजों पर।

ipl orange cap list

IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल 2023 का चैंपियन बना दिया। सीएसके ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। गुजरात के लिए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर उन्हें ऑरेंज कैप विजेता भी घोषित किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल के टॉप-11 बल्लेबाजों पर, जिन्होंने अपनी-अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है।

आईपीएल 2023 के बेस्ट-11 बल्लेबाज

  • गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (ऑरेंज कैप विजेता) ने 17 मैचों में इस सीजन सबसे अधिक 890 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.80 का रहा। टूर्नामेंट में उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। गिल का बेस्ट स्कोर 159 रन है।

  • आईपीएल 2023 की बेस्ट इलेवन टीम के दूसरे ओपनर आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस हैं, जोकि 14 मैचों में 730 रन के साथ टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 153.68 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सीजन में 8 अर्द्धशतक लगाए।

  • चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवन कॉनवे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 मैच में कुल 672 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 139.70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जीटी के खिलाफ फाइनल मैच में कॉनवे ने 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की तूफानी पारी खेली। फाइलन मैच में कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

  • आरसीबी के स्टार बल्लेलाज विराट कोहली ने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 53.25 के औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 65 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस सीजन उनके नाम 6 अर्धशतक और 2 शतक हैं।

  • इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर यशस्वी जायसवाल का नाम है। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ने 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 82 चौके और 26 छक्के जड़े हैं। इस सीजन उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक जमाए।

  • सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 181. 13 के स्ट्राइक रेट से 16 मैचों में 605 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े। सूर्यकुमार का बेस्ट 103 रन है।

  • चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 मैचों में 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रहा है।

  • दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने इस सीजन 131.63 के स्ट्राइट रेट से 14 मैचों में 516 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रहा है।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 14 मैचों में 149.52 स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए, जिसमें कुल 4 अर्धशतक शामिल रहे। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रहा है।

  • मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने 16 पारियों में 142.76 के स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और एक शतक निकला, जिसमें उनका हाई स्कोर 75 रनों का रहा है।

    ये भी पढ़ें- IPL 2023: आईपीएल के बेस्ट-11 गेंदबाजों ने पूरे सीजन बरपाया कहर, टीम के लिए बन गए सबसे भरोसेमंद गेंदबाज
  • मुंबई इंडियंस की कैमरून ग्रीन ने 16 मैचों में इस सीजन 452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.28 का रहा। टूर्नामेंट में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। ग्रीन का बेस्ट स्कोर 100 रन है।


More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+