IPL 2023: आईपीएल के बेस्ट-11 गेंदबाजों ने पूरे सीजन बरपाया कहर, टीम के लिए बन गए सबसे भरोसेमंद गेंदबाज
आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के पर्पल कैप विजेता गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी रहे, जिन्हें प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपए मिले हैं। शमी ने 17 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.03 का रहा।

IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल 2023 का चैंपियन बना दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात के लिए उनके गेंदबाजों ने शुरू से शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, ये अलग बात है कि टीम को खिताब नहीं दिला सके। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल के टॉप-11 गेंदबाजों पर, जिन्होंने अपनी-अपनी टीम के लिए जी तोड़ मेहनत की।
आईपीएल में इन 11 गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
- गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी (पर्पल कैप विजेता) ने 17 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.03 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट है।
- गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा ने 17 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.17 का रहा। मोहित का बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट है।
- गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर गेंदबाज राशिद खान 17 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.23 का रहा। राशिद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट है।
- मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला ने 16 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.11 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन पर 3 विकेट है।
- राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने 14 मौचों में 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.17 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन पर 4 विकेट है।
- चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा ने 17 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7 का रहा है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर तीन विकेट है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती ने 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर चार विकेट है।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7 का रहा है। सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट है।
- चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथीशा पथिराना 16 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी रेट आठ का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 गेंद पर 3 विकेट है।
- पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 29 गेंद पर चार विकेट रहा है।
ये भी पढ़ें- IPL 2023: आईपीएल की फ्लॉप-11 से टीमें चाहेंगी छुटकारा, अपने खराब प्रदर्शन से किया बेहद निराश
- लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 15 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 गेंद पर तीन विकेट है।












Click it and Unblock the Notifications