आज शुभमन गिल के नाम हो जाएगा ऑरेंज कैप? जानें IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम
orange cap in ipl 2023: आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का है, हालांकि, आज जीटी बनाम एमआई के मैच में शुभमन गिल इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Orange Cap in IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबलों के साथ कई मैचों में आतिशी पारी भी देखने को मिली। इस सीजन हो रही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ऑरेंज कैप की लिस्ट में हर मैच के साथ बदलाव देखने को मिलता है। टूर्नामेंट में आज 26 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल में 28 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जीटी बनाम एमआई में से जो भी टीम जीतेगी उसे फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने होगा। वहीं गुजरात और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मैच में शुभमन गिल की नजर जीत के साथ-साथ ऑरेंज कैप अपने नाम करने पर रहेगी।
शुभमन गिल आज डु प्लेसिस का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वह 15 पारियों में 55.53 की औसत और 149.17 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बना चुके हैं। हालांकि, ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (730 रन) पहले नंबर पर विराजमान हैं।
आईपीएल के आखिरी लीग स्टेज मैच के साथ ही आरसीबी का सफर भी समाप्त हो चुका है। ऐसे में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला भी शांत हो गया है, लेकिन दूसरे नंबर पर विराजमान गिल के पास ये आंकड़ा बढ़ाने के मौके हैं। गिल आज क्वालिफायर-2 में जब मुंबई के खिलाफ उतरेंगे तब वह मात्र 9 रन बनाकर ओरेंज कैप की लिस्ट में डु प्लेसिस से आगे निकल जाएंगे।
ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोहली का नाम
आरसीबी के स्टार बल्लेलाज विराट कोहली ने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 53.25 के औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने कुल 65 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। हालांकि, आईपीएल से आरसीबी का सफर समाप्त हो चुका है। कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का इस सीजन शानदार प्रदर्शन रहा है। जायसवाल ने अब तक के 14 मैच में 625 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 82 चौके और 26 छक्के जड़े हैं। हालांकि, राजस्थान का भी आईपीएल से सफर समाप्त हो चुका है। जायसवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
लिस्ट में पांचवें नंबर पर कॉनवे का नाम
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवन कॉनवे लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 15 मैच में कुल 625 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 73 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।
-
IPL 2026: मैच देखने 25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं Radhika Ambani! आखिर इतनी महंगी क्यों है ये वॉच? -
MI vs KKR: रोहित शर्मा ने छीनी विराट की बादशाहत, आईपीएल में बनाया सबसे तेज़ महारिकॉर्ड; मुंबई की ऐतिहासिक जीत -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- MI vs KKR -
MI vs KKR: आज मुंबई इंडियस की हार पक्की? क्या है 13 साल पुराना शाप जिसने उड़ाई रोहित-हार्दिक की नींद -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- MI vs KKR -
Mumbai Indians के दो बड़े धुरंधर अचानक हुए टीम से बाहर? KKR के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा खुलासा -
MI vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई-केकेआर मैच लाइव, बेहद आसान है तरीका -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
MI vs KKR: रोहित की आंधी में उड़ी शाहरुख़ की टीम! 13 साल का सूखा हुआ खत्म, मुंबई का ऐतिहासिक रन चेज -
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा धांसू कीर्तिमान जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन -
Kal Ka Match Kon Jeeta 29 March: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर












Click it and Unblock the Notifications