IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच हैं- CSK vs DC

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज आईपीएल के 16वें सीजन में अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस मैच की डिटेल

CSK vs DC

Today IPL 2023 Match- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) की टीम अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से मुकाबला करने जा रही है। चेन्नई ने इस सीजन में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह अंक तालिका में नंबर दो पर बैठे हुए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 11 मुकाबलों में 6 मैच जीते हैं और 4 जून को हार मिली है। एक मैच में बारिश के चलते बगैर किसी नतीजे के समाप्त हुए थे जिसके कारण उनको एक पॉइंट मिल गया था। कुल मिलाकर टीम 11 मैचों में 13 अंक हासिल कर चुकी है और उनका रन रेट भी काफी अच्छा है

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआती पांच मैच हारने के बाद बाद में धीरे-धीरे संभलने की कोशिश कर रही है लेकिन उनकी स्थिति अभी भी नाजुक है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है और अगर वह आज का मैच हार जाते हैं तो उनके लिए प्लेऑफ की बात करना एक मजाक बनकर रह जाएगा।

आईपीएल मैं आज का मुकाबला- आज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगा। इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल व लैपटॉप पर जियो सिनेमा एप और वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।

कल का मैच कौन जीता- आईपीएल 2023 में कल यानी 9 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी के 200 रनों के टारगेट को आसानी से 16.3 ओवरों में हासिल करके दिखाया कि वे कितनी सक्षम टीम हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। अब मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+