IPL 2023: एमएस धोनी ने ड्वेन ब्रावो की मां को जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई, दिल छू लेगा ये Video

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने ड्वेन ब्रावो की मां को 65वें जन्मदिन की बधाई दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच डीजे ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड किया है।

 ms dhoni

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन का हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। दर्शकों में आईपीएल को लेकर दिन-ब-दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल का छठा मैच कल सोमवार को धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराकर जीत लिया। इस खुशी के मौके के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच डीजे ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें टीम के कप्तान एमएस धोनी ने ब्रावो की मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

एमएस धोनी ने ब्रावो की मां को विश किया बर्थडे
एमएस धोनी के अलावा चेन्नई के और भी कई स्टार्स क्रिकेटर ने ब्रावो की मां को बर्थडे विश किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चेहरे पर मुस्कान लिए हुए धोनी कैमरे के सामने आते हैं और अपने अलग अंदाज में ब्रावो की मां को उनके 65वें जन्मदिन की बधाई देते हैं।


जन्मदिन पर सीएसके की जीत चाहती थीं ब्रावो की मां
ब्रावो ने अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,' 'मेरी मां इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर सीएसके की जीत चाहती थी। उन्हें इस जीत के साथ सबसे अच्छा उपहार मिला है। मेरी टीम और साथियों को शानदार जीत की बधाई। अब मेरी चैंपियन मम्मी को 65वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में मेरी मदद करें, 'ढेर सारी शुभकामनाएं।' उनके चैंपियन बेटे और पूरी चेन्नई टीम की ओर से ढेर सारा प्यार।'

ये भी पढ़ें-IPL 2023 Points table: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, छठे स्थान पर CSK, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां


दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी को इस सीजन में गेंदबाजों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे ब्रावो पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं, और उसके परिणाम भी बीते दिन की जीत के बाद से नजर आने लगे हैं। आईपीएल के छठे मैच में एमएस धोनी का प्रदर्शन उनके प्रशंसकों के यादगार बन गया है। कप्तान धोनी ने लखनऊ के खिलाफ अंतिम ओवर में अपनी पहली दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर शाम को ओर रंगीन बना दिया था। चेन्नई का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+