IPL 2023: इंग्लैंड को चैंपियन बनाने वाले स्टोक्स पर लगेगी करोड़ों की बोली, छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!
बेन स्टोक्स ने एक बार फिर साबित किया कि वह वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। लॉर्ड्स में 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद बेन स्टोक्स ने मेलबर्न में भी वहीं कारनामा किया। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप
Ben Stokes in IPL 2023 mini auction: बेन स्टोक्स ने एक बार फिर साबित किया कि वह वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। लॉर्ड्स में 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद बेन स्टोक्स ने मेलबर्न में भी वहीं कारनामा किया। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बेन स्टोक्स ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला दी। इसके साथ ही दूसरी बार इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हो सकी।

नीलामी में बेन स्टोक्स हो सकते हैं मालामाल
बेन स्टोक्स ने 43 टी20 मैचों में 128.01 की स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं और इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल में बेन स्टोक्स ने 43 मैचों में 134.50 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए और 28 विकेट हासिल किए। अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों की नजरें बेन स्टोक्स पर होगी। बेन स्टोक्स के लिए टीमें नीलामी में करोड़ों की बोली लगा सकती है।

बेन स्टोक्स पर होगी इन टीमों की नजरें
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 15वें के लिए सीजन के लिए रोमारियो शेफर्ड को साइन 7.75 करोड़ रुपये देकर जोड़ा था। लेकिन रोमारियो शेफर्ड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। ऐसे में उन्हें रिलीज कर हैदराबाद बेन स्टोक्स पर दांव लगा सकती है। मुंबई इंडियंस ने 2022 मेगा नीलामी में डेनियल सैम्स और फैबियन एलन को बतौर ऑलराउंडर साइन किया, लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे। मुंबई की नजरें भी स्टोक्स पर होगी।

CSK को स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर की जरूरत
चेन्नई सुपर किंग्स के पास शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो और ड्वेन प्रीटोरियस जैसे तेज गेंदबाज ऑलराउंड विकल्प हैं। हालांकि, इन तीनों में से केवल दुबे ही पिछले साल अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सके थे। बेन स्टोक्स को खरीदना चेन्नई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रावो पिछले सीजन ही आउट ऑफ टच नजर आए थे, ऐसे में चेन्नई की कोशिश बेन स्टोक्स पर दांव लगाने की होगी।

आखिरी बार राजस्थान के लिए खेले थे स्टोक्स
पंजाब किंग्स ने 2022 की मेगा नीलामी में कई मैच विनर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का काम किया। जॉनी बेयरस्टो, लियम, कगिसो रबाडा और भानुका राजपक्षे जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के बाद ही पंजाब के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिली। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को साइन करने के लिए 2018 की आईपीएल नीलामी में अच्छा खासा पैसा खर्च किया था। वह एक बार फिर इस मैच विनर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications