LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad, Toss: लखनऊ और हैदराबाद दोनों को ही अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।

LSG vs SRH, 10th Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की कोशिश हैदराबाद को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में दो अंक अर्जित करने में सफल हो जाएगी।
हैदराबाद का निराशाजनक प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत निराशाजनक रही। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पहले मैच में पावरप्ले के दौरान ही 85 रन लुटा दिए थे। ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार लाने की जरूरत है। टी नटराजन को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अपना असर छोड़ने में सफल नहीं हो सका था।
कप्तान एडेन मार्करम की वापसी
हैदराबाद की टीम में इस मुकाबले के लिए कप्तान एडेन मार्करम की वापसी हुई है। पहले मैच में एडेन मार्करम की जगह भुवनेश्वर कुमार ने टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मार्करम के आने से उसकी बल्लेबाजी मजबूत हुई है। आदिल राशिद की जगह मार्करम को टीम में लाया जा सकता है। इसके अलावा टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से भी रनों की उम्मीद होगी।
लखनऊ को मिली थी चेन्नई से हार
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में चेन्नई के हाथों 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन से जीता था। ऐसे में टीम की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी। ये दोनों टीम अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है, जिसमें लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया था।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ की प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।












Click it and Unblock the Notifications