IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए तैयार है मेट्रो, LSG प्लेयर्स ने पहली ट्रेन को किया रवाना

लखनऊ में 1 अप्रैल से शुरु होने वाले आईपीएल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मेट्रो भी तैयार है। इस मौके पर LSG की थीम पर तैयार पहली ट्रेन को सीसीएस मेट्रो स्टेशन से LSG प्लेयर्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

lucknow metro

Lucknow Metro, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के आगाज में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। शुक्रवार यानी 31 मार्च को करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के एक नए पर्व की शुरुआत हो जाएगी। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बीच लखनऊ मेट्रो भी अपनी टीम एलएसजी (LSG) के सपोर्ट में उतर आई है। इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के दिनों में मेट्रो द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रात 12:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी मेट्रो सेवा
लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ में डे-नाइट आईपीएल मैच होने वाले सभी दिनों में ट्रेन सेवाएं रात 12:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दर्शकों को स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशनों से बस सेवा भी संचालित की जाएगी। इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों को इकाना स्टेडियम के लिए परेशानी मुक्त कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

LSG प्लेयर्स ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को किया रवाना
इस मौको पर लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि, 'लखनऊ में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले IPL में अपनी टीम Lucknow Super Giants का हौसला बढ़ाने के लिए Lucknow Metro तैयार है। LSG की थीम पर तैयार पहली ट्रेन को CCS मेट्रो स्टेशन से LSG प्लेयर्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। LSG का हौसला बढ़ाने के लिए तीन ट्रेनों को तैयार किया गया है।'

लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करेगी मेट्रो
आखिरी मेट्रो ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशनों- मुंशीपुलिया और सीसीएस एयरपोर्ट से 12:30 बजे रवाना होगी। लखनऊ मेट्रो के एक अधिकारी ने स्पेशल अरेंजमेंट पर बात करते हुए कहा कि, 'यह शहर के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हमारी अपनी आईपीएल टीम आगामी आईपीएल सीजन में इकाना स्टेडियम में खेलेगी। हम सभी क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में मैचों का आनंद लेने की सुविधा देकर शहर की टीम को अपना समर्थन दे रहे हैं। मैच के दिनों में हम दर्शकों के लिए आधी रात तक अपनी ट्रेनें चलाएंगे।'

मेट्रो में होगा सेल्फी कॉन्टेस्ट
इस दौरान लखनऊ मेट्रो में सेल्फी कॉन्टेस्ट भी होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली एलएसजी टी-शर्ट जीतने का अवसर मिलेगा। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एलएसजी खिलाड़ियों के साथ एक विशेष मीट एंड ग्रीट सेशन आयोजित किया जाएगा और कुछ लोगों को खिलाड़ियों से मिलने के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया जाएगा। एलएसजी मैच शेड्यूल की जानकारी सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही टीम का थीम सॉन्ग मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर बजाया जाएगा।

इन आईपीएल मैचों के लिए रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो

  • 1 अप्रैल, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 7 अप्रैल, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 15 अप्रैल, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 1 मई, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 16 मई, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+