LSG vs SRH Weather: लखनऊ का होमग्राउंड पर हैदराबाद से मुकाबला, जानिए मौसम का हाल

IPL 2023 LSG vs SRH Mausam: आज का मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

IPL 2023 LSG vs SRH Weather Update in Hindi

IPL 2023 Today's Match Weather: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार है जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 पर होने जा रहा है। यह एलएसजी टीम का होम ग्राउंड भी है जहां पर उन्होंने आईपीएल 2023 सीजन में अपना पहला मैच जीता था लेकिन वह दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हार गए थे।

केएल राहुल की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर आना चाहेगी तो वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी बहुत मजबूत है और पहले मैच में मिली हार के बाद वे भी वापसी करना चाहेंगे। लखनऊ सुपरजाइंट्स के पास क्विंटन डिकॉक मौजूद रहेंगे तो देखना होगा की ओपनिंग में काइल मेयर्स केएल राहुल के साथ उतरते हैं या नहीं। मेयर्स ने अभी तक आईपीएल में दो धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं इसलिए उनको टीम से बाहर करना मुश्किल होगा।

वही सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने कप्तान ऐडन मार्करम के साथ वापसी करेगी और अब मार्को येन्सन भी उपलब्ध है तो आदिल आदिल राशिद की जगह इस लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है। सनराइजर्स ने अपना पहला मैच घरेलू मैदान पर ही गवा दिया था जो बताता है कि टीम कागजों पर कितनी भी मजबूत हो लेकिन परफॉर्म अपने मैदान पर ही करना होता है।

कैसा रहेगा मौसम- मैच लखनऊ की शाम में होने जा रहा है जिसका टॉस 7 बजे हो जाएगा और वेदर रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो रात में गिरते हुए 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। उत्तर भारत में इस समय मौसम तेजी से बदल भी रहा है। फिलहाल सुबह और शाम का मौसम काफी सुहावना रहता है तो मैच में एक बढ़िया माहौल बना रहेगा।

बारिश के चांस- आसमान साफ रहेगा। रात को भी बारिश के कोई चांस नहीं है। इसलिए आप एक पूरा फुल एक्शन टी20 क्रिकेट देख पाएंगे। अगर ह्यूमिडिटी की बात करें तो दिन में वह 31% रहेगी और रात को थोड़ी सी बढ़कर 37% हो जाएगी। इकाना स्टेडियम में वैसे भी अच्छे रन बनते हैं और यहां एक अच्छा मुकाबला देखने के लिए मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+