LSG vs RCB: लखनऊ की हार के लिए खिलाड़ी नहीं कोच जिम्मेदार, टीम के फैसले पर दिग्गज ने जताई हैरानी

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, 43rd Match: लखनऊ और आरसीबी के बीच लो स्कोरिंग मैच को लेकर लगातार क्रिकेट दिग्गज अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, 43rd Match: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में लखनऊ ने आरसीबी को उसके घर हराया था तो वहीं दूसरे मैच में आरसीबी ने लखनऊ को उसके घर में मात दी है।

लो स्कोरिंग मैच रहा रोमांचक: इस साल आईपीएल में लो स्कोरिंग मैच काफी रोमांचक हो रहे हैं। आरसीबी से पहले लखनऊ को गुजरात के खिलाफ भी एक लो स्कोरिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के बाद लखनऊ की टीम 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के खिलाफ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई औऱ मैच हार गई।

इमरान ताहिर का फूटा गुस्सा: लंबे समय तक आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इमरान ताहिर ने लखनऊ की इस हार के बाद नाराजगी जाहिर की। 127 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने पहले 6 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए। इमरान ताहिर के मुताबिक रन चेज के लिए लखनऊ के पास कोई प्लानिंग नहीं थी।

बल्लेबाजों ने खेला गलत शॉट: स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इमरान ताहिर ने कहा कि केएल राहुल चोटिल थे और वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते थे। ऐसे में दूसरे बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। लेकिन खिलाड़ियों ने गलत शॉट का चयन किया और अपना विकेट गंवाते चले गए।

कोच को करनी चाहिए थी बात: इमरान ताहिर ने टीम के कोचों को निशाना साधा। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि कोचों को भी थोड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हमें अकेले खिलाड़ियों को दोष नहीं देना चाहिए। उन्हें शायद यह संदेश दिया गया था कि उन्हें आक्रामक होकर खेलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+