LSG vs RCB: लखनऊ में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी, नहीं होगा आरसीबी के खिलाफ मैच?
LSG vs RCB: लखनऊ में तेज बारिश का पूर्वानुमान था और अब ऐसा ही हो रहा है। मैच प्रभावित होने की संभावना है।

LSG vs RCB Weather Report: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला होना है। शाम को यह मैच खेला जाएगा। इस बीच शहर में बारिश की संभावना जताई गई थी और इससे मुकाबला प्रभावित होने के आसार भी हैं। दोपहर को ही बारिश ने दस्तक दे दी। (Photo: Twitter)
लखनऊ में दोपहर को तेज आंधी के बाद बारिश देखने को मिली। आंधी के तुरंत बाद ही मुसलाधार बारिश हुई। इससे मुकाबला प्रभावित होने के आसार और बढ़ गए हैं। इससे पहले मौसम को लेकर पूर्वानुमान में भी 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई थी। यह सच साबित हुई है।
खबर लिखे जाने तक बारिश का पूर्वानुमान फिर से था। इसके अलावा तापमान की बात की जाए, तो यह 26 डिग्री सेल्सियम था। दोपहर 3 बजे के बाद भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम में 85 फीसदी नमी और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मौसम से मुकाबला प्रभावित हो सकता है। देखना होगा कि शाम तक आसमान में हलचल कैसी रहेगी।
इस सीजन अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए तो कुछ मौकों पर बारिश की दस्तक देखने को मिली है। पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया मैच बारिश से काफी प्रभावित हुआ था। उस मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत रिजल्ट आया था। इसके अलावा भी मैचों में बारिश आई है लेकिन ओवर कटौती या डकवर्थ-लुईस की आवश्यकता महसूस नहीं हुई।
आरसीबी की टीम अपने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ घरेलू मैदान बेंगलुरु में पराजित हो गई थी। आरसीबी की टीम को अंतिम गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी अपना पुराना हिसाब बराबर करने का प्रयास करेगी। हालांकि इसके लिए मौसम का साफ़ रहना भी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications