Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - आरसीबी vs दिल्ली, लखनऊ vs पंजाब
IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs PBKS RCB vs DC Kaun Jita: आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। दिन के पहले मैच में आरसीबी के हाथों दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs SRH Kaun Jita: अपने कप्तान शिखर धवन की गैर-मौजूदगी में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को दो विकेट से मात दे दी है। पंजाब की यह इस सीजन तीसरी जीत है। वहीं आरसीबी ने दिल्ली को हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की।
सिंकदर रजा ने बनाए सबसे अधिक रन: पंजाब किंग्स के लिए इस मुकाबले में सिकंदर रजा ने अर्धशतकीय पारी खेली। एक छोर से वह पंजाब के लिए लगातार रन बनाने का काम करते रहे। रजा ने 57 रनों की पारी खेली। हालांकि, दूसरी तरफ से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। सिकंदर रजा को भानुका राजपक्षे की जगह इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला था।
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक: लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने टीम के लिए शानदार पारी खेलने का काम किया। राहुल ने आईपीएल में अपने चार हजार रन भी पूरे किए। इसके अलावा कायेल मेयर्स ने 29, क्रुणाल पांड्या ने 18 और मार्कस स्टोइनिस ने 15 रन बनाने में सफल रहे।
दिल्ली को 23 रन से मिली हार: आज दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराकर आईपीएल के इस सीजन में दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 151 रन ही बना सकी।
कोहली ने खेली कमाल की पारी: आरसीबी के लिए विराट कोहली ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली। इस सीजन खेले गए अब तक चार मुकाबलों में विराट कोहली 200 से अधिक रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप की रेस में भी कोहली तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
फ्लॉप रहे दिल्ली के बल्लेबाज: दिल्ली के लिए मनीष पांडे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। वनिंदु हसरंगा ने मनीष पांडे को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया। मनीष पांडे के आउट होने के साथ ही दिल्ली की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।












Click it and Unblock the Notifications