नवीन-उल-हक की हरकत पर सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल, कहा- किसी भी खिलाड़ी को ऐसा नहीं करना चाहिए...

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Eliminator: मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच को जीतकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। वहीं मुंबई से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल से बाहर हो गई।

ipl 2023

LSG vs MI, Eliminator, Indian Premier League 2023: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन से हराकर जायंट्स के आईपीएल खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया। इस हार के बाद लखनऊ के खिलाड़ी निराश नजर आए।

मुंबई की जबरदस्त बल्लेबाजी: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन लखनऊ के खिलाफ जल्द ही आउट हो गए थे। इसके बावजूद टीम ने 10 ओवर में ही 100 के करीब रन बना लिए थे। इस धीमे विकेट पर तेज गति से रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन सूर्य़कुमार यादव और कैनरुन ग्रीन ने टीम के लिए जबरदस्त पारी खेली।

नवीन-उल-हक की शानदार गेंदबाजी: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मुकाबले में नवीन उल हक ने कमाल की गेंदबाजी की। अफगानिस्तानी पेसर नवीन उल हक ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर मुंबई को मैच में पीछे धकेलने की कोशिश की। हर विकेट लेने के बाद उन्होंने मैदान पर उसे अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया।

सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल: मुंबई के खिलाफ नवीन ने चार विकेट लिए। हर विकेट के बाद जश्न मनाते हुए नवीन-उल-हक ने अपने कानों में उंगलियां डालकर जश्न मनाया। नवीन उल हक की इस हरकत पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान सवाल उठाया। उन्होंने खिलाड़ी के इस तरह के व्यवहार पर एतराज जताया।

खिलाड़ी को ऐसा नहीं करना चाहिए: सुनील गावस्कर के मुताबिक मैदान पर किसी भी खिलाड़ी चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज इस तरह का सेलिब्रेशन नहीं करना चाहिए। गावस्कर ने नवीन को सलाह दते हुए कहा कि जश्न के दौरान अपने कान बंद करने के बजाय उन्हें फैंसले शोर सुनना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि हैलो, अब मैं तुम्हें सुन सकता हूं। मैं कर सकता हूं। खिलाड़ी का सेलिब्रेशन ऐसा होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+