IPL 2023: नवीन उल हक हो गए भारत से रवाना, जाते-जाते भी एक खास बात कह गये

लखनऊ के खिलाड़ी नवीन के अलावा निकोलस पूरन भी अपने देश के लिए रवाना हो गए। चेन्नई में देर रात दोनों ने फ्लाईट पकड़ ली। लखनऊ आईपीएल से बाहर हो गई है।

Naveen Ul Haq

Naveen Ul Haq departs to Dubai: मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर होने के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल सफर समाप्त हो गया। मुकाबले के कुछ समय बाद ही नवीन उल हक रवाना हो गए। वह दुबई के लिए निकल गए। उनके अलावा निकोलस पूरन भी चले गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। लखनऊ ने लिखा कि लड़कों ने अच्छा किया। हमारे कुछ खिलाड़ी देर रात वापस रवाना हो गए। पोस्ट में नवीन उल हक और निकोलस पूरन को जाते हुए दिखाया गया है। दोनों अपना सामान लेकर निकलते हैं।

नवीन ने सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि सपोर्ट करने के लिए मैं तमाम फैन्स का धन्यवाद करता हूं। उम्मीद है कि अगले सीजन हम जोरदार वापसी करेंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह नवीन ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैन्स को बताया कि वह दुबई पहुँच गए हैं।

गौरतलब है कि नवीन इस सीजन विवादों में रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ वह उलझ गए थे। उनके झगड़े का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और फैन्स ने भी उनको निशाने पर लिया था। कुछ मौकों पर नवीन ने इन्स्टाग्राम पोस्ट से कोहली को ताने भी मारे।

कोहली फैन्स ने चेन्नई में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले के दौरान भी नवीन उल हक को निशाने पर लिया। कोहली के फैन्स ने स्टेडियम से नारेबाजी की। जब नवीन सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे, तब भी कोहली-कोहली के नारे साफ़ तौर पर सुनाई दिए।

हालांकि इस गेंदबाज के पास फैन्स की बातों का कोई जवाब नहीं था लेकिन गेंदबाजी से पलटवार करने का मौका उन्होंने नहीं छोड़ा। मुम्बई के खिलाफ मुकाबले में नवीन उल हक ने 4 विकेट झटके। वह विकेट लेने के बाद कान बंद करने का इशारा करते रहे। वह दर्शा रहे थे कि मैदान से बाहर की बातों का कोई असर नहीं हो रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+