LSG vs MI: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? लखनऊ और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला

LSG vs MI Match Prediction: आईपीएल में आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। हालांकि इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

LSG vs MI

LSG vs MI Prediction, Who will win today: आईपीएल में आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाना है, जिनकी निगाहें प्लेऑफ़ में जाने की तरफ है। प्लेऑफ़ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जंग होनी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में गुजरात जैसी बड़ी टीम को पराजित किया था। दूसरी तरफ लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही घर में जाकर पराजित कर दिया था। लखनऊ की टीम अपने घर में खेलेगी लेकिन उनका प्रदर्शन घरेलू सरजमीं पर बेहतरीन नहीं रहा है। इस लेख में आज के मैच में विजेता को लेकर प्रिडिक्शन किया गया है।

बल्लेबाजी विभाग

इस कैटेगरी में साफ़ तौर पर मुंबई इंडियंस को आगे देखा जा सकता है। इसका उदाहरण यह है कि मुंबई ने 200 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य दो बार हासिल किया है। रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज धाकड़ फॉर्म में दिख रहे हैं। लखनऊ के लिए मेयर्स और डी कॉक फॉर्म में हैं लेकिन यहाँ मुंबई आगे है।

गेंदबाजी विभाग

इस विभाग में भी लखनऊ की तुलना में मुंबई इंडियंस की टीम आगे दिखाई देती है। मुंबई के पास पीयूष चावला, आकाश मधवाल, बेहरनडॉर्फ जैसे खिलाड़ी हैं। कुमार कार्तिकेय और कैमरन ग्रीन भी हैं। दूसरी तरफ लखनऊ के पास रवि बिश्नोई और आवेश खान के अलावा अमित मिश्रा हैं। मुंबई का पलड़ा भारी है।

LSG vs MI आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा

टीमों की तुलना करने पर मुंबई इंडियंस आगे है। मुंबई इंडियंस की टीम की फॉर्म भी काफी अच्छी रही है। हालांकि पिच और टॉस पर भी काफी चीजें निर्भर करती हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की जीत के आसार ज्यादा दिख रहे हैं। टॉस जीतकर पहले खेलने वाली टीम भी इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है। क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है, ऐसे में हर प्रिडिक्शन सही होना भी जरूरी नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+