Fantasy Cricket, LSG vs MI मैच बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेऑफ के लिए अहम मैच में कौन होंगे आज के 11 सुपरस्टार

LSG vs MI Match Fantasy Tips in Hindi: लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज के अहम मुकाबले में प्लेइंग इलेवन फेंटेसी प्लेइंग इलेवन टिप्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

IPL 2023 LSG vs MI

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 63 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना करेगी। यह प्लेऑफ के समीकरण के लिए काफी दिलचस्प मैच है। आइए देखते हैं आज के मैच की बेस्ट फेंटेसी टीम (IPL Fantasy Team Tips) कैसी हो सकती है।

लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस फेंटेसी इलेवन- टॉप बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा- रोहित वैसे तो इस सीजन की टॉप फॉर्म में नहीं है लेकिन एक ओपनर होने के नाते उनके पास काफी गेंद खेलने के लिए बचती हैं और उन्होंने बीच-बीच में कुछ मैचों में बढ़िया पारियां भी खेली है। आज रोहित की नजर तेज रन बनाने पर होगी।

2. सूर्यकुमार यादव- सूर्या अभी तक पिछले पांच मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

3. नेहल वडेरा- यह स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और इन्होंने जयपुर की बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर एमआई के लिए टॉप स्कोर बनाया था।

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- टॉप विकेटकीपर फेंटेसी टीम

4. क्विंटन डि कॉक- अभी तक इस सीजन में मिले दो मुकाबलों में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बढ़िया ओपनिंग की है।

5. निकोलस पूरन- लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार कीपर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विजेता पारी खेली थी और वे टीम के टॉप फिनिशर हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस फेंटेसी टिप्स- टॉप बॉलर्स

6. पीयूष चावला- मुंबई इंडियंस का यह फिरकी बॉलर अपनी बेस्ट आईपीएल सीजन को इंजॉय कर रहा है जहां पे 19 विकेट ले चुके हैं।

7. अमित मिश्रा- आज की परिस्थितियां इस अनुभवी गेंदबाज के लिए बढ़िया है और वह लखनऊ में खेलते हुए 10.80 का स्ट्राइक रेट निकालते हैं।

8. यश ठाकुर- लखनऊ सुपरजाइंट्स का यह बॉलर अपनी टीम के लिए 10 ओवर में गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहा है और वहां विकेट उनके हाथ लग सकते हैं।

9. आकाश मधवाल- मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज ने टाइटंस के खिलाफ 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

10. कुमार कार्तिकेय- बाएं हाथ का यह स्पिनर दोनों तरफ गेंद घुमा सकता है और उन्हें काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

11. क्रुणाल पांड्या- आज की परिस्थितियां इस ऑलराउंडर के लिए काफी अच्छी हैं जिन्होंने लखनऊ में खेलते हुए 6 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।

एमआई बनाम एलएसजी कप्तान और उप-कप्तान की पसंद-

क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी आज के मुकाबले में कप्तान और उप-कप्तान की पसंद के तौर पर पॉइंट दिलाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+