LSG vs GT: हार्दिक पांड्या ने बचाया टीम का डूबता जहाज, गुजरात ने बनाया 135 का स्कोर
LSG vs GT Match: हार्दिक पांड्या ने गुजरात की नैया पार लगा दी। धीमे विकेट पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया।

LSG vs GT Score in Hindi: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया। धीमे विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं था। गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का स्कोर हासिल किया। हार्दिक पांड्या के बल्ले से अर्धशतक आया। (Photo: GT/Twitter)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल खाता नहीं खोल पाए और सिल्वर डक पर चलते बने। उनको क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद तीसरे नम्बर पर खेलने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये।
पांड्या और रिद्धिमान साहा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। पांड्या ने टिककर बैटिंग की। साहा 37 गेंदों में 47 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद अभिनव मनोहर 3 और विजय शंकर 10 रन बनाकर आउट हो गए।
हार्दिक पांड्या धीमी बैटिंग करते हुए एक छोर पर टिके रहे। अंत में उन्होंने हाथ खोले और रवि बिश्नोई को निशाना बनाया। दो छक्के और एक चौका एक ही ओवर में जड़ते हुए पांड्या ने फिफ्टी जमा दी। वह 50 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 66 के कुल स्कोर पर आउट हुए।
डेविड मिलर रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाए दिए। उन्होंने 12 गेंदों में 6 रन बनाये। उनके अलावा राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह गुजरात ने 6 विकेट पर 135 रनों का स्कोर हासिल किया। धीमे विकेट पर यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य कहा जा सकता है।
रवि बिश्नोई को निशाना बनाते हुए गुजरात ने 4 ओवरों में 49 रन जड़े। उनको कोई विकेट भी नहीं मिला। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवरों में 16 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने भी 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। अमित मिश्रा ने 2 ओवर किये और 9 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications