IPL चैंपियन गुजरात का मैच विनर खिलाड़ी शाहरुख खान की टीम में शामिल, अब KKR के लिए मचाएगा धमाल

आईपीएल 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली गुजरात की टीम ने ट्रॉफी जीतकर सभी को हैरान किया था। आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने टीम को पहले ही सीजन में फाइनल तक पहुंचाकर खिताब दिलाने का कारनामा किया था।

IPL 2022 champions Gujarat Titans latest Update: आईपीएल 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली गुजरात की टीम ने ट्रॉफी जीतकर सभी को हैरान किया था। आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने टीम को पहले ही सीजन में फाइनल तक पहुंचाकर खिताब दिलाने का कारनामा किया था। गुजरात की टीम ने आईपीएल 2023 से पहले अपने दो बड़े खिलाड़ियों को केकेआर के साथ ट्रेड कर दिया है।

गुजरात के दो खिलाड़ी किए गए ट्रेड

गुजरात के दो खिलाड़ी किए गए ट्रेड

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से इस साल भी टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। गुजरात के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन इस लिस्ट से अब दो नाम कम हो गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सौंप दी है। ये दोनों ही खिलाड़ी अब केकेआर की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में खरीदा था

लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में खरीदा था

लॉकी फर्ग्यूसन ने पिछले सीजन में घातक गेंदबाजी करते हुए 13 मैच में 12 विकेट लिए थे। गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स से ही 10 करोड़ में खरीदा था। गुजरात से पहले लॉकी फर्ग्यूसन केकेआर का ही हिस्सा थे। लॉकी फर्ग्यूसन के लिए साल 2022 के नीलामी के दौरान लखनऊ और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अपनी तेज ऱफ्तार की गेंदों से लॉकी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होते रहे हैं।

सभी टीमों को सौंपनी है अपने खिलाड़ियों की लिस्ट

सभी टीमों को सौंपनी है अपने खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2023 के लिए टूर्नामेंट की 10 टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं बाकी टीमों को अभी अपने खिलाड़ियों के नाम देने हैं। केकेआर की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन के आने से उनकी गेंदबाजी मजबूत होगी। पिछले साल उन्होंने गुजरात के लिए कई यादगार मुकाबला खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+