IPL 2023: मुंबई-चेन्नई सहित इन टीमों का रहा है आईपीएल में दबदबा, ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2023 winner list: आईपीएल में सबसे अधिक मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई अब तक पांच ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है।

IPL All Seasons Winners List: आईपीएल का आगाज शुक्रवार 31 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन एक बार फिर दस टीमें एक ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ने के लिए तैयार है। आईपीएल 2023 शुरू होने में अभी कुछ ही समय बचा हुआ है। आईपीएल में पहला मुकाबला 31 मार्च को सीएसके और केकेआर के बीच में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। फैंस आईपीएल का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
गुजरात ने पिछली बार जीता था खिताब
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 में पहली बार खेलते हुए खिताब को अपने नाम किया। जबकि आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। चेन्नई की टीम धोनी की कप्तानी में चौथी बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर धोनी के धुरंधरों ने एक बार फिर आईपीएल चैंपियन का टैग अपने नाम किया। इस सीजन चेन्नई की टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी शामिल थे।
जानिए 2008 से लेकर 2022 तक किन टीमों ने मारी है बाजी
-आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने चेन्नई को फाइनल में हराकर ट्रॉफी हासिल की थी।
-आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स का दबदबा देखने को मिला। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को रोमांचक मुकाबले में हराकर डेक्कन चार्जर्स पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी।
-चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पहली बार साल 2010 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।
-चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन भी खिताब को अपने पास बरकरार रखा।
गंभीर ने केकेआर को बनाया चैंपियन
-साल 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी। शाहरुख खान की टीम ने इस साल फैंस को निराश नहीं -किया।
-रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में पहली बार चैंपियन बनी।
-कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2014 में दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
-रोहित की कप्तानी में मुंबई ने साल 2015 में दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
-डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में खिताब अपने नाम किया।
-साल 2017 में मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से तीसरी बार खिताब जीता।
-धोनी के नेतृत्व में चेन्नई की टीम ने 2018 में फिर चैंपियन बनी।
-आईपीएल 2019 और 2020 को मुंबई ने लगातार जीतने में कामयाबी हासिल की।
-आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता।
-गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब पर कब्जा जमाया












Click it and Unblock the Notifications