IPL 2023: बादशाहत कायम रखने के लिए बेकरार है हार्दिक की गुजरात टाइटंस, जानें GT की स्ट्रेंथ और वीकनेस

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का ओपनिंग मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात ऐसी प्रबल दावेदार टीम है जो टूर्नामेंट में एक बार पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।

gujarat titans

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का लाखों क्रिकेट प्रेमियों को बेसर्बी से इंतजार है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के इस सीजन में गुजरात और राजस्थान ऐसे प्रबल दावेदार हैं जो एक-एक बार टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर चुके हैं।

गुजरात टाइटंस के पास बादशाहत कायम रखने का मौका
दरअसल, अब एक बार फिर इस चैंपियन टीम के सामने बादशाह कायम रखने की चुनौती है, आइए इस क्रम में आज गुजरात टाइटंस टीम की स्ट्रेंथ और वीकनेस पर एक नजर डालते हैं। गुजरात पहले ही सीजन में ट्रॉफी के साथ यादगार शुरुआत कर चुकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक बार फिर गुजरात टाइटंस प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। हार्दिक पाड्या की टीम अगर इस सीजन में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनती है, तो एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियन) के क्लब में शामिल हो जाएगी।

गुजरात टाइटंस की स्ट्रेंथ
गुजरात टाइटंस की मजबूती की बात करें तो टीम ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया था। इस बार सीजन की शुरुआत ही गुजरात के साथ हो रही है। ऐसे में टीम स्टार्टिंग से ही बादशाहत कायम रखने की इच्छा के साथ मैदान में उतरेगी। टीम ने पिछली बार 14 में से 10 लीग मैच में जीत दर्ज की थी।

शुभमन गिल, हार्दिक और मिलर कर सकते हैं कमाल
गुजरात में मौजूद शुभमन गिल की बल्लेबाजी को कौन भूल सकता है, पिछले सीजन में उन्होंने 483 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा हार्दिक और डेविड मिलर की आक्रामक बल्लेबाजी विरोधी टीम को चित करने के लिए काफी है। वहीं बी साई सुदर्शन, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा और राहुल तेवतिया खिताब पर पकड़ मजुबत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

गुजरात टाइटंस की वीकनेस
गुजरात टाइटंस की कमजोरी की बात करें तो गेंदबाजी टीम के लिए थोड़ा कमजोर पक्ष साबित हो सकता है, क्योंकि डेथ ओवर में तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदबाजी की कमी खल सकती है। हालांकि, टीम के पास काफी विकल्प मौजूद है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को गेंजबाजी को लेकर काफी सूझबूझ के साथ निर्णय लेने होंगे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उनका पहला ही मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है, जिसकी कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।

31 मार्च को होगा गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल का पहला मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+