केएल राहुल ने किया धोनी की कप्तानी, उनकी महानता, इतनी विराट शख्सियत के पीछे की बड़ी वजहों का खुलासा

IPL 2023: केएल राहुल ने धोनी की कप्तानी, उनकी महानता, एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी इतनी बड़ी पर्सनालिटी और इतनी शांत शख्सियत के पीछे की बड़ी बातों का खुलासा किया है।

kl rahul and dhoni

IPL 2023 in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शख्सियत को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल ने उनकी कप्तानी के करिश्मे और चमत्कारिक व्यक्तित्व के बारे में बात की है।

राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर्जायंट्स का हिस्सा थे लेकिन एक मुकाबले में अपनी जांघ की मसल्स चोटिल करा बैठे जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और फिलहाल वे क्रिकेट से दूर है। राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को भी मिस करेंगे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के बारे में उन्होंने कई खूबसूरत बातों पर प्रकाश डाला है।

राहुल ने यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया, जो आमतौर पर बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाते हैं, के चैनल पर धोनी को लेकर बातचीत की। राहुल ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे और बताया कि क्या चीज इस इंसान को इतना महान कप्तान और एक बड़ी शख्सियत बनाती है।

राहुल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जिस तरीके से लोगों को हैंडल करते हैं और जिस तरीके से पर्दे के पीछे शांति बनाए रखते हैं वह देखने वाली चीज है। धोनी हर व्यक्ति के साथ अपने संबंध पर ध्यान देते हैं। ऐसे नहीं कि कोई ग्रुप है और वहां धोनी आएंगे फिर अपना भाषण देकर चले जाएंगे।

धोनी हर खिलाड़ी की कमजोरी, उसका खेल, उसकी खासियत और उसकी पर्सनलिटी के बारे में बहुत कुछ समझते हैं। इसी वजह से वे उनके रिश्ते व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत अच्छे रहते हैं। राहुल ने यह भी खुलासा किया कि धोनी ने उन्हें कई बार क्या सलाह दी।

राहुल कहते हैं कि धोनी अपनी 'गट फीलिंग' को बहुत तवज्जो देते हैं। गट फीलिंग वह है जो आपके अंदर पहली बार में आवाज आती है कि यही ठीक है लेकिन कई बार आप इस पर यकीन नहीं करते। राहुल कहते हैं कि धोनी इस पर हमेशा यकीन करते हैं।

इसी वजह से वह मैदान में कुछ हटकर ऐसे फैसले करते हुए दिखाई देंगे जो उस वक्त किसी को समझ में नहीं आएंगे लेकिन वह धोनी की गट फिलिंग होगी। कई बार उन्हें इस वजह से नतीजे भी मिलते हैं। केएल राहुल ने किसी भी क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ी का सपना बताया है और वह है महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना, माही की कप्तानी में खेलना।

राहुल के मुताबिक धोनी ऐसी शख्सियत हैं, वे चीजों को इतना सिंपल रखते हैं और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी उतने ही संतुलित हैं। वे हर शख्स को एक खिलाड़ी और शख्सियत के तौर पर इतनी बेहतर तरीके से पहचानते हैं और यह चीज उन्हें एक महान लीडर बना देती है।

बता दे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय आईपीएल 2030 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है और वह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी अच्छी स्थिति में है। इस बार धोनी की कप्तानी फिर से देखने लायक है और बैटिंग में भी वे कमाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+