SRH vs KKR: नाजुक मैच में किस टीम के गेंदबाज के हाथ लगेगी बाजी, कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2023 in Hindi: ये मुकाबला है जहां स्पिन गेंदबाजी में केकेआर और एसआरएच दोनों के पास अच्छा स्पिन डिपार्टमेंट मौजूद है। आज के मैच में कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट।

IPL 2023 KKR vs SRH Match Prediction

IPL 2023 KKR vs SRH Top Bowlers Prediction: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। दोनों टीमों की स्थिति करीब एक जैसी है जहां आज के मैच का विजेता थोड़ी राहत पाएगा क्योंकि जीतने वाला लीग में किसी तरह से बना रहेगा लेकिन हारने वाले के लिए रातों की नींद उड़ जाएंगी। देखते हैं आज के मैच में कौन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट ले सकता है।

1. भुवनेश्वर कुमार- भुवी अभी तक सनराइजर्स के होम ग्राउंड पर 40 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 30 विकेट लिए हैं जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट है। वे बहुत अनुभवी हैं और वह आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर की लिस्ट में टॉप पर होंगे।

2. मयंक मारकंडे- आज की परिस्थितियों में ये बॉलर शानदार लगते हैं जिन्होंने अभी तक इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। मयंक दाए हाथ के लेग स्पिनर हैं।

3. सुयश शर्मा- सुयश भी वही काम करते दिखाई दे रहे हैं जो सनराइजर्स के लिए मारकंडे कर रहे हैं। यह जोशीला लेग स्पिनर आज की परिस्थितियों में प्रभावशाली साबित हो सकता है। ये उनका पहला आईपीएल सीजन है और इस दौरान वे 9 विकेट चटका चुके हैं।

4. वरुण चक्रवर्ती- ये केकेआर की टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। वरुण जिस कंसिस्टेंसी को ढूंढ रहे थे वह कहीं ना कहीं उन्हें मिली है लेकिन अगर उनको आगे जाना है तो और भी आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा।

वरुण अनुभवी भी है और उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। वे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। जाहिर है वरुण अपने आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+