KKR vs RCB Match Prediction: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? जानें पूरा अपडेट
KKR vs RCB Winner Prediction: केकेआर की टीम घरेलू मैदान पर खेल रही है लेकिन आरसीबी का पलड़ा भारी है। दिग्गजों से सजी आरसीबी मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

KKR vs RCB Who will win today match: आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच होगा। लीग का यह नौवां मुकाबला है। आरसीबी ने पहला मैच जीतकर तालिका में अपना खाता खोल लिया है। केकेआर को अभी अपने दो अंकों का इन्तजार है।
आरसीबी की टीम मजबूत दिखाई देती है। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद आरसीबी के हौसले बुलंद हैं। केकेआर के लिए घरेलू मैदान होने का अलग अहसास होगा। होम क्राउड के सामने खेलते हुए खिलाड़ियों का प्रयास रहेगा कि धाकड़ प्रदर्शन कर लय हासिल की जाये।
बल्लेबाजी विभाग
बैटिंग विभाग की तरफ नज़र डाली जाए, तो यहां आरसीबी की टीम बाजी मार जाती है। टॉप क्रम में कोहली और फाफ डू प्लेसी के अलावा मैक्सवेल और ब्रेसवेल जैसे खिलाड़ी उनके पास हैं। केकेआर के पास नितीश राणा, गुरबाज जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में केकेआर बैटिंग में कमजोर है। आरसीबी यहां मजबूत है।
गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी में दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यहाँ पलड़ा बराबरी का दिखता है। केकेआर के पास शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और हर्षल पटेल हैं। गेंदबाजी विभाग में केकेआर और आरसीबी की टक्कर दिखाई देती है।
आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा
आरसीबी ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था और बड़ी जीत दर्ज की थी। केकेआर की टीम पिछले मैच में पंजाब किंग्स से पराजित हुई थी। इसके अलावा आरसीबी की टीम बल्लेबाजी के हिसाब से केकेआर के ऊपर भारी है। ऐसे में आज का आईपीएल मैच आरसीबी जीत सकती है।
इस मुकाबले में आरसीबी का प्रयास रहेगा कि अंक तालिका में मौजूद दो अंकों को 4 में बदल दिया जाए। वहीं केकेआर का प्रयास यह होगा कि उनका अंक तालिका में खाता खुल जाए और आगे का रास्ता भी निर्धारित हो।












Click it and Unblock the Notifications