KKR vs RCB: कोलकाता और बैंगलोर के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे नीतीश राणा

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले से पहले कप्तान नीतीश राणा प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर पहुंचे, जहां सबसे प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया।

nitish rana and coach chandrakant pandit

IPL 2023, KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। ईडन गार्डन में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले केकेआर के कप्तान नीतीश राणा और कोच चंद्रकांत पंडित, प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने माता काली का आशीर्वाद लिया। कालीघाट मंदिर एक प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है।

अब तक जो भी हासिल किया सब ईश्वर की वजह से- नीतीश राणा
दरअसल, नाइट राइडर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों मंदिर जाने के महत्व पर अपने विचार साझा करते नजर आए। नव नियुक्त कप्तान ने कहा कि, 'व्यक्तिगत रूप से भगवान में मेरी आस्था गहरी है, मैं उन लोगों में से नहीं हो सकता जो हर रोज मंदिर जाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जीवन में मैंने जिन भी चुनौतियों का सामना किया है, उनमें से केवल भगवान ही मेरी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह ईश्वर की वजह से है।'

कोच चंद्रकांत ने मांगी टीम की सफलता
कोच चंद्रकांत ने बताया कि वह अपनी टीम की सफलता, खिलाड़ियों की फिटनेस और चुनौती से भरी परिस्थितियों से निकलने का साहस देने के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि, 'मेरी भी आपके जैसी ही भावना है। मैं भगवान में विश्वास करता हूं क्योंकि इसके (उपलब्धियों) के पीछे एक शक्ति है और हमें इसे नहीं भूलना चाहिए और इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है या कोई कहता है कि मुझे मंदिर जाना चाहिए, मैं जाता हूं।'

उन्होंने कहा कि, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान हमें क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में प्रवेश करने की शक्ति प्रदान करें और हमें लड़ने की भावना का आशीर्वाद मिले।' दरअसल, केकेआर कोरोना महामारी के बाद घर में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम ने आखिरी बार 28 अप्रैल, 2019 को ईडन गार्डन्स में मैच खेला था, जहां मुंबई इंडियंस पर 34 रन से जीत दर्ज की थी।

कोलकाता के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और श्रेयस अय्यर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जोकि टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, इन दोनों खिलाड़ियों की कमी महसूस भी की जा सकती है। ऐसे में नीतिश राणा के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनके सामने अब अपनी टीम को घरेलू मैदान पर वापसी दिलाने की बड़ी चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+