KKR vs PBKS: शिखर धवन की फिफ्टी के बाद शाहरुख़ खान का कैमियो, पंजाब ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

KKR vs PBKS Score: पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह इस सीजन की तीसरी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।

KKR vs PBKS

KKR vs PBKS: केकेआर के खिलाफ मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया। टीम के कप्तान शिखर धवन ने शानदार फिफ्टी जमाई।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह उस समय गलत साबित हो गया, जब प्रभसिमरन सिंह महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आये भानुका राजपक्षे भी आउट हो गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे।

पंजाब की स्थिति उस समय और ज्यादा खराब हो गई, जब धमाकेदार बल्लेबाज लिविंगस्टोन बिना भी आउट हो गए। वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह पंजाब ने 3 विकेट 53 के कुल स्कोर पर गंवा दिए। यहां से कप्तान शिखर धवन और जितेश शर्मा ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की।

जितेश शर्मा सेट होने के बाद 21 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गये। धवन ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाना जारी रखा और इस सीजन की तीसरी फिफ्टी जड़ी दी। उन्होंने 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 47 गेंदों का सामना करते हुए 57 के निजी स्कोर पर नितीश राणा का शिकार बने।

अंत में खेलने आये बल्लेबाजों ने धमाका किया। ऋषि धवन ने 11 गेंदों में 19 रन बनाये। शाहरुख़ खान ने 8 गेंदों में नाबाद 21 और हरप्रीत बरार ने 9 गेंदों में नाबाद 17 का कैमियो खेल पंजाब को 7 विकेट पर 179 तक पहुंचा दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+