Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - दिल्ली vs चेन्नई, केकेआर vs लखनऊ

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs LSG, DC vs CSK Kaun Jita: आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की।

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs LSG, DC vs CSK Kaun Jita: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। केकेआर को जीत के लिए अंतिम तीन गेंद में 18 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को नजदीक पहुंचाया।

केकेआर की ताबड़तोड़ शुरुआत: केकेआर की टीम को जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ने जबरदस्त शुरुआत दिलाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 5 ओवर में ही 50 रनों की साझेदारी निभाई। जेसन रॉय 28 गेंद में 45 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं वेंकटेश अय्यर 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर 20 ओवर में रिंकू की 67 रन की बदौलत 175 रन ही बना सकी और एक रन मैच गंवा बैठी।

लखनऊ ने बनाए 176 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाने का काम किया। खराब शुरुआत के बाद निकलोस पूरन ने लखनऊ के लिए कमाल की पारी खेली। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 58 रन निकोलस पूरन ने बनाए। इसके अलावा आयुष बदोनी ने 25 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली को 77 रन से हराया: दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से मात दी। चेन्नई के 223 के जवाब में दिल्ली ने नौ विकेट पर 146 रन बनाए। दिल्ली को हराने के साथ ही चेन्नई की टीम ने दूसरे नंबर पर अपना सफर खत्म किया। चेन्नई का सामना अब क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के साथ होना है।

डेवोन कॉन्वे ने जड़े 87 रन: गायकवाड़ और कान्वे ने चेन्नई के लिए पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 141 रनों की साझेदारी कर दिल्ली की टीम को मैच में काफी पीछे धकेल दिया। चेन्नई के लिए इस सीजन पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी रही। चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन कॉन्वे 52 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाने में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+