KKR vs GT Match: आज के मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

Eden Gardens Pitch and Weather: आईपीएल 2023 में आज ईडन गार्डन्स में केकेआर की मेजबानी में जीटी की टीम मुकाबला करने उतर रही है। कैसा रहेगा आज दोपहर के इस मैच में मौसम और पिच का मिजाज।

IPL 2023 KKR vs GT Match

KKR vs GT Pitch and Weather: आईपीएल 2023 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता के ईडन गार्डन में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम गुजरात टाइटंस का मुकाबला करने जा रही है। निश्चित तौर पर यह केकेआर के लिए एक मुश्किल मुकाबला है क्योंकि हार्दिक पांड्या एंड कंपनी जहां बहुत अच्छी फॉर्म में है तो वहीं नीतीश राणा की कोलकाता टीम आठ में केवल तीन मैच जीत चुकी है।

यह मैच आज के डबल हैडर का पहला मुकाबला है यानी ईडन गार्डन में आपको दिन का मुकाबला देखने को मिलेगा जो भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर होगा। हालांकि केकेआर पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 21 रनों से मात देकर आ रही है लेकिन अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचना है तो अब लगातार जीत दर्ज करनी जरूरी है।

पिच- अगर पिच की बात करें तो कोलकाता के ईडन गार्डन को T20 के लिए परफेक्ट विकेट के तौर पर पहचान मिलती आई है जहां बड़े-बड़े स्कोर होते हैं। यहां की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों की मदद करती है। पिछले मैच में भी यहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 235 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था।

जो टीम ईडन गार्डन में लक्ष्य का पीछा करती है वह फायदे में रहती है लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोई टीम 200 से ऊपर का स्कोर बना देती है तो वह भी अपनी जीत की उम्मीद कर सकती है।

मौसम- मौसम की बात करें तो कोलकाता में 29 अप्रैल को अधिकतर समय बादल ही छाए रहेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात के बीच मुकाबले के समय के दौरान बारिश की संभावनाएं भी जताई गई है। हवा की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि बारिश की संभावनाओं के बीच उमस की मात्रा 59-70% रहेगी।

मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2023 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा जिसको आप टीवी पर देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो जियोसिनेमा की ऐप के जरिए भी देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+