IPL 2023: केकेआर की कमान गोविंदा के दामाद के हाथ, क्या 'राजाबाबू 'की होगी आईपीएल में एंट्री?

IPL 2023: नीतीश राणा ने अब तक IPL में 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2181 रन बनाए हैं, इस बार केकेआर के फैंस को उनसे बहुत उम्मीदे हैं।

IPL 2023

Nitish Rana & Govinda relation : दौलत-शौहरत के खेल आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। क्रिकेट का मैराथन शुरू होने से पहले आईपीएल की टीमों में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं ऐसा ही बड़ा चेंज हुआ है आईपीएल 2023 के खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में, जहां बीते सोमवार को टीम की कप्तानी बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा को सौंप दी गई है। बहुत ही कम वक्त में अपने खेल से लोगों का मन मोहने वाले राणा को स्टाइलिश श्रेयस अय्यर की जगह कप्तान बनाया गया है।

श्रेयस अय्यर की होनी है सर्जरी

आपको बता दें कि अय्यर पीट की सर्जरी की वजह से फिलहाल तो आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सर्जरी से ठीक होने में उन्हें लंबा वक्त लगेगा, अगर ऐसा हुआ तो फिर वो पूरे सीजन से ही आउट हो सकते हैं, जिसके कारण राणा पूरे सीजन में केकेआर के कप्तान बने रह सकते हैं।

IPL 2023

नीतीश बॉलीवुड के 'राजाबाबू' गोविंदा के दामाद हैं

फिलहाल नीतीश राणा को कैप्टन कैप मिलने के बाद उनके प्रशंसक तो खुश हैं ही, दूसरी तरफ एक मजेदार बात ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है कि इस आईपीएल में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की एंट्री हो सकती है। इससे पहले की आपको ये लगे कि अन्य फिल्मी सितारों की तरह गोविंदा ने भी आईपीएल की फ्रेंचआईजी में कोई भागीदारी दिखाई है, तो नहीं ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल गोविंदा का जिक्र यहां पर इसलिए हो रहा है क्योंकि नीतीश राणा बॉलीवुड के 'राजाबाबू' यानी कि गोविंदा के दामाद हैं।

IPL 2023

कृष्णा अभिषेक ने किया था खुलासा

उनकी पत्नी सांची मारवाह गोविंदा की भतीजी हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर के भांजे कृष्णा अभिषेक ने सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में किया था। इसलिए नीतीश राणा के केकेआर के कैप्टन बनते ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए और गोविंदा और आईपीएल को लेकर बातें करने लग गए। आपको बता दें कि नीतीश राणा की पत्नी सांची मारवाह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। फिलहाल ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि शायद आईपीएल के दर्शक दीर्घा में जरूर इस बार गोविंदा नजर आ जाएं।

साल 2019 में नीतीश और सांची की हुई थी शादी

साल 2016 से आईपीएल खेल रहे नीतीश राणा और सांची ने साल 2019 में लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी, वो अपनी ग्लैमरस फोटो की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वैसे वो पेशे से नी इंटीरियर डिजाइनर हैं। तो वहीं दिल्ली निवासी नीतीश राणा भारत के लिए एक वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं।

IPL 2023

MI से शुरु हुआ था आईपीएल का सफर

नीतीश का आईपीएल करियर साल 2016 में मुंबई इंडियंस की ओर से शुरू हुआ था लेकिन साल 2018 में केकेआर ने उन्हें नीलामी में 3.4 करोड़ में खरीदा था। साल 2022 में शाहरुख खान की केकआर ने उन्हें खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च किये थे। श्रेयस की जगह इस बार वो कप्तानी की ड्राइविंग सीट पर हैं, देखते हैं के केकेआर को वो कहां तक लेकर जाते हैं?

ये है इस बार की केकेआर टीम

  • नीतीश राणा (कप्तना) बल्लेबाज
  • वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडर
  • आंद्रे रसेल ऑलराउंडर
  • सुनील नारायण ऑलराउंडर 6
  • उमेश यादव गेंदबाज
  • टिम साउथी गेंदबाज
  • हर्षित राणा गेंदबाज
  • वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज
  • अनुकूल रॉय ऑलराउंडर
  • रिंकू सिंह बल्लेबाज
  • रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाज/विकेट-कीपर
  • शार्दुल ठाकुर गेंदबाज
  • लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+