IPL 2023: आरसीबी के पुराने खिलाड़ी की आईपीएल में वापसी, डेविड विली की जगह टीम में शामिल
आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम के कुछ खिलाड़ी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

IPL 2023, Kedar Jadhav included in RCB: एक सीजन गैप के बाद केदार जाधव की आईपीएल में फिर से वापसी हो गई है। उनको आईपीएल 2023 के बचे हुए मैचों के लिए आरसीबी की टीम में शामिल कर लिया गया है। आरसीबी ने उनको रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है।
आरसीबी के खिलाड़ी डेविड विली की जगह केदार जाधव को टीम में शामिल किया गया है। बल्लेबाजी करने के अलावा जाधव गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उनको आईपीएल में खेलने का काफी ज्यादा अनुभव भी है। जाधव ने 2010 से आईपीएल में कदम रखा था औरब तक कुल 93 मैचों में शिरकत कर चुके हैं।
केदार जाधव को एक करोड़ रुपये की धन राशि के साथ आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले भी वह आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। केदार जाधव ने आरसीबी की टीम का प्रतिनिधित्व कुल 17 मुकाबलों में किया है। आईपीएल में केदार जाधव के नाम 1196 रन हैं। जाधव सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के लिए भी खेल चुके हैं।
इंग्लैंड से आने वाले डेविड विली ने इस सीजन आरसीबी के लिए कुल 4 मैच खेलकर 7 विकेट अपने नाम किये। केदार जाधव साल 2016 और 17 में आरसीबी के लिए खेले थे। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए थे। अंतिम बार उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल मुकाबला खेला था।
जनवरी में स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में जाधव ने कहा था कि मैंने पिछले साल भी आईपीएल नहीं खेला। मैंने इस लीग में 10 से 12 साल तक खेला है और खुश हूं। एक खिलाड़ी का लक्ष्य भारत के लिए खेलना होना चाहिए न कि आईपीएल में खेलना। आईपीएल ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आप सलेक्शन प्रोसेस को तेज कर सकते हैं।
यहाँ केदार जाधव और डेविड विली से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी सामने आई है। साल 2018 में डेविड विली ने केदार जाधव को चेन्नई सुपर किंग्स में रिप्लेस किया था। अब केदार जाधव ने आरसीबी में डेविड विली को रिप्लेस कर दिया है।
आरसीबी की टीम
विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, केदार जाधव, विजयकुमार वैशक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, फिन एलन, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वायने पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications