IPL 2023: CSK के पूर्व स्टार केदार जाधव ने बताया धोनी के बाद कौन होगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान

IPL 2023 CSK: केदार जाधव ने रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों की जगह एक तीसरा नाम बताया है जो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में धोनी के बाद अगला कप्तान होने के लिए बेस्ट विकल्प है।

MS Dhoni

IPL 2023 in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार केदार जाधव का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल छोड़ने के बाद युवा ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं। धोनी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सीएसके के लिए 200 वे मैच में भी कप्तानी कर ली है। माना जा रहा है यह उनका आखिरी सीजन होगा।

कम से कम एक खिलाड़ी के तौर पर ये धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी 42 साल के हो जाएंगे और उनके खेलने की संभावनाएं उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाएंगी। इससे पहले रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2022 में कप्तानी दी गई थी लेकिन वह काम नहीं कर पाई।

Recommended Video

    IPL 2023: Sandeep Sharma की गेंद पर बुरी तरह से चोटिल होने से बचे Ruturaj Gaikwad | वनइंडिया हिंदी

    धोनी ने आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करने के अलावा कुछ मैचों में पुणे सुपर जायंट्स की कमान भी संभाली थी। केदार जाधव एक ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम में भी खेलते थे। वे जियो सिनेमा पर एक एक्सपर्ट और आईपीएल में कमेंटेटर के तौर पर मौजूद है।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है रुतुराज गायकवाड एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। बेन स्टोक्स और रवींद्र जडेजा भी बड़े दावेदार हैं लेकिन इसके लिए स्टोक्स को इस साल बहुत अच्छा खेलना होगा। उनकी उपलब्धता भी एक दूसरा मामला है। तो मुझे लगता है रुतुराज गायकवाड बेस्ट विकल्प हैं।"

    गायकवाड को आईपीएल 2019 में मौका नहीं मिल पाया था लेकिन आईपीएल 2020 में उन्होंने छह मैच खेले और पलट कर वापस नहीं देखा। पिछले कुछ सालों में यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ बन चुका है। आईपीएल में उन्होंने 130 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 40 की औसत से बल्लेबाजी की है।

    धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है- यादव को यह भी लगता है कि धोनी अब आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर अपना आखिरी सीजन ही खेल रहे हैं। जहां तक चेन्नई सुपर किंग्स की बात है तो इस टीम ने अभी तक अपनी ठीक-ठाक शुरुआती की है। वे 4 में से दो मैच हारे हैं और दो मैच जीत चुके हैं।

    सीएसके को अगला मैच सोमवार 17 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है जो साउथ डर्बी के तहत आरसीबी के खिलाफ होगा। ये दोनों ही दक्षिण भारत की दो सबसे लोकप्रिय टीमें है और यहां आरसीबी के जुनूनी फैंस के बीच धौनी के फैंस की मौजूदगी भी देखने के लिए मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+