IPL Mein Kal Ka Match Kaun Jita: आईपीएल में कल का मैच कौन जीता- CSK vs KKR
IPL 2023 Kal ka match kaun jita: आईपीएल में कल डबल हेडर था। पहले मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में केकेआर ने बाजी मारी।

IPL main kal ka match kaun jita: आईपीएल में कल चार बड़ी टीमों के बीच मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत देखने को मिली। उसके बाद खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर ने पराजित कर दिया।
राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच खेला गया मुकाबला जल्दी समाप्त हो गया। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने 5 विकेट पर 171 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया। फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक जमाए। रॉयल्स की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और 59 पर ऑल आउट हो गई।
दूसरे मैच में धोनी की चेन्नई को केकेआर ने पराजित कर दिया। केकेआर के खिलाफ पहले खेलते हुए चेन्नई ने 6 विकेट पर 144 का स्कोर बनाया। शिवम दुबे ने सर्वाधिक नाबाद 48 रन जमाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई केकआर ने 9 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए नितीश राणा और रिंकू सिंह ने अर्धशतक जड़े।
आरसीबी और केकेआर की जीत के बाद अब प्लेऑफ़ की दौड़ और भी ज्यादा दिलचस्प हो चली है। तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब भी 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ आरसीबी की टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई।
अंक तालिका में नम्बर एक पर गुजरात है, इस टीम के 16 अंक है। दूसरे स्थान पर चेन्नई है और तीसरे नम्बर पर 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। लखनऊ के कुल 13 अंक हैं। इस तरह टॉप चार में इन टीमों का नाम फ़िलहाल है।












Click it and Unblock the Notifications