IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी अगले मैच से बाहर
Jos Buttler के बाहर होने से Rajasthan Royals को नुकसान होगा। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के ऊपर दबाव भी रहेगा।

IPL 2023, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब एक और बुरी खबर इस टीम के लिए आई है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनको चोट लगी थी।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शाहरुख़ खान का कैच लेते समय बटलर चोटिल हो गए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन को मैदान पर भेजा गया था। बटलर की उंगली में कुछ टाँके भी लगे हैं। हालांकि बाद में वह बैटिंग के लिए आए थे।
मैच के बाद जोस बटलर को बेस्ट कैच के लिए अवॉर्ड दिया गया। मुकाबले में उन्होंने दो कैच पकड़े थे। मैच के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि बटलर की उंगली में टाँके लगे हैं और वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
अंतिम ओवर में रॉयल्स को 16 रन जीतने के लिए चाहिये थे। सैम करन ओवर लेकर आए और वह रन बचाने में सफल रहे। सैम करन ने यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया और रन नहीं बनने दिए। इसके बाद पंजाब किंग्स ने मुकाबला 5 रनों के अंतर से जीत लिया। इस तरह पंजाब ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली।
सैम करन ने मुकाबले के बाद कहा कि अंतिम ओवर की स्थिति में यॉर्कर डालना सही होता है। मैंने भी वही सोचकर गेंदबाजी की थी। कई बार यह योजना काम नहीं भी करती लेकिन इस मैच में हम भाग्यशाली थे और जीत दर्ज कर ली।
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। बटलर के बाहर होने से टीम को एक बड़ा झटका लगा है। यह देखना होगा कि उनकी जगह बतौर ओपनर किसे टीम में शामिल किया जाता है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हराया था। पंजाब के खिलाफ टॉप क्रम से रन नहीं आ पाये।












Click it and Unblock the Notifications