IPL 2023 से लिटन दास बाहर, KKR ने की वेस्टइंडीज के धाकड़ हिटर को लेने की घोषणा
IPL 2023 KKR: लिटन दास की जगह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने वेस्टइंडीज के टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

IPL 2023 KKR Team: आईपीएल 2023 में अपना डेब्यू करने वाले बांग्लादेश के इंटरनेशनल बल्लेबाज लिटन दास इस सीजन में बिना कुछ खास करे लीग से बाहर हो गए। लिटन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल ही में अपने प्रदर्शन से बांग्लादेश क्रिकेट में काफी नाम भी कमाया है।
लिटन पिछले सप्ताह अप्रैल में अपनी फैमिली इमरजेंसी के चलते बांग्लादेश वापस लौट गए। उन्होंने आईपीएल में केवल एक ही मैच खेला था। इसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को एक रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित कर दिया है।
दास के जाने की पुष्टि करते हुए केकेआर ने 28 अप्रैल को कहा था, "लिटन दास 28 अप्रैल में सुबह बांग्लादेश वापस लौट चुके हैं क्योंकि उनको तुरंत फैमिली मेडिकल इमरजेंसी है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार वाले ठीक रहे।"
लिटन ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ ही एकमात्र मुकाबला खेला जहां उन्होंने बस 4 रन बनाए और विकेट कीपिंग करते हुए भी कुछ खास नहीं दिखाई दिए क्योंकि अक्षर पटेल और ललित यादव की गेंद पर स्टंप के चांस गंवाए। केकेआर वह मैच हार गया था।
लिटन दास ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में केकेआर की टीम में अपनी जगह बनाई थी क्योंकि इंटरनेशनल कमिटमेंट के चलते वे आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों से चूक गए थे। अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए जॉनसन भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज को 41 टी20 मैचों में रिप्रजेंट करते हुए 971 रन बनाए हैं।
जॉनसन चार्ल्स 2012 और 2016 में आईसीसी वर्ल्ड T20 जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ₹50 की कीमत पर केकेआर की टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा उनके नाम 224 टी20 मैचों में 5600 रन हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज यानी 4 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी Johnson Charles को लेकर कोई अपडेट नहीं है क्योंकि यह उनके भारत पहुंचने पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications