क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के 2 स्पीडस्टार की मुलाक़ात, फैन्स बोले वीडियो में भी स्पीड है

IPL 2023: मुंबई इंडियंस का एक स्पीडस्टार इस बार बाहर है। जोफ्रा आर्चर पिछले साल नहीं खेले थे। दोनों की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ है।

Google Oneindia News

Jofra Archer - Jasprit Bumrah

IPL 2023: पिछले साल के खराब प्रदर्शन को भुलाकर मुंबई इंडियंस इस बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरानी लय में लौटना चाहेगी। हालांकि जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम का एक स्पीडस्टार इस बार नहीं खेल पाएगा। बुमराह पीठ की सर्जरी के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के दूसरे स्पीडस्टार जोफ्रा आर्चर टीम के साथ जुड़े हैं। पिछले सीजन आर्चर भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। आर्चर और बुमराह की मुलाक़ात हुई है।

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर, फैन्स को होगी निराशाChennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर, फैन्स को होगी निराशा

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब हाल ही में जीता है। मुंबई में खेले गए इस फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सामने थी। मुंबई की पुरुष टीम के सदस्य महिलाओं का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। इसका वीडियो भी सामने आया। बुमराह और आर्चर को साथ देखा गया। दोनों इस वीडियो में दिखे हैं। बुमराह और आर्चर इस वीडियो में हँसते हुए दिख रहे हैं। उनके बीच कुछ बातचीत भी हुई होगी।

इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किये गए इस वीडियो को देखकर फैन्स में भी उत्साह देखने को मिला। एक फैन ने कहा कि हाई स्पीड वॉर्निंग दी गई है। वहीं एक अन्य फैन की तरफ से कहा गया कि इस एक वीडियो में साउंड से ज्यादा स्पीड है। गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 8 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ खरीदा था। हालांकि चोटिल होने के कारण आर्चर उस सीजन में नहीं खेले थे। मुंबई ने भविष्य का सोचते हुए आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया था।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। मुंबई की टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर रही थी। 14 में से 10 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार मुंबई की टीम संतुलित दिखाई दे रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई अपना प्रदर्शन सुधारना चाहेगी।

Comments
English summary
IPL 2023 Jofra Archer and Jasprit Bumrah meeting video goes viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X